हरियाणा में मां का कत्ल, सूटकेस में भरी लाश और ट्रेन से पहुंच गया प्रयागराज, गंगा में लाश ठिकाने लगाने के पहले बेटा गिरफ्तार

UP Crime: महज़ 5 हजार रुपए के लिए माँ का हांसी में गला रेत कर कत्ल कर दिया, लाश लेकर कातिल बेटा ट्रेन में चढ़ गया।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

16 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 16 2023 6:05 PM)

follow google news

UP Crime News: 14 दिसंबर की दरमियानी रात का वक्त था। प्रयागराज पुलिस गश्त पर थी और तभी उसकी नजर 22 साल के एक नौजवान पर पड़ी। ये लड़का थोड़ा घबराया हुआ लग रहा था। लड़के के हाथ में एक बड़ा ब्रीफकेस था। देखने से ये लग रहा था कि अटैची बहुत भारी है लड़के को उठाने में काफी मश्क्कत करनी पड़ रही थी।

हाथ में सूटकेस माथे पर पसीना

नाइट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लड़के पर शक हुआ और पुलिसवालों ने पूछताछ शरु कर दी। सर्द रात में युवक के माथे से पसीना टपक रहा था। पुलिस अफसरों ने युवक से पूछा कि वो कहां से आ रहा है। युवक ने जवाब दिया कि वो हांसी से आ रहा है। पुलिस का दूसरा सवाल कि ब्रीफकेस इतना भारी क्यों है। बस इसी सवाल पर लड़का कांपने लगा। फौरन ही पुलिस वालों ने लड़कों से सूटकेस खोलने को कहा। 

सूटकेस खुला तो पुलिस वाले चौंक गए

पहले तो लड़के ने आनाकानी की लेकिन पुलिस ने सख्ती से ब्रीफकेस खुलवा लिया। ब्रीफकेस खुलते ही पुलिस अफसरों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। जी हां ब्रीफकेस में एक महिला की लाश थी। पुलिस अफसरों को समझते देर ना लगी कि ये कत्ल का मामला है और कातिल लाश को टिकाने लगाने आया था। अब पुलिस ने जैसे जैसे युवक से पूछताछ आगे बढ़ाई रौंगटे खड़े करने वाली कत्ल की कहानी सामने आने लगी। जांच में पता चला कि लड़के का नाम हिमांशु है जो कि बिहार का रहने वाला है। जबकि सूटकेस में रखी लाश किसी और की नहीं बल्कि हिमांशु की मां प्रतिमा देवी की है।  

सूटकेस में मां की लाश

इस मामले में जब आरोपी से पूछताछ आगे बढ़ी तो पता चला कि हिमांशु अपनी माँ प्रतिमा देवी के साथ हरियाणा के हांसी में रहता है। हिसार में ही उसकी बहन की शादी हुई है। हिमांशु ने बताया कि उसने अपनी माँ प्रतिमा से 5 हजार रुपये मांगे थे। जब माँ ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो हिमांशु ने अपनी माँ का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

5 हजार रुपये के लिए हत्या

कत्ल के बाद प्रतिमा देवी की लाश को ठिकाने लगाने के लिए वो उसे प्रयागराज के संगम लेकर आया था। जहाँ उसे दारागंज पुलिस ने धर दबोचा। ये जानकारी मिलते के बाद दारागंज पुलिस ने हांसी के विकास नगर फोन किया। यहीं हिमांशु किराए के माकन में मां के साथ रहता था। मकान की मालकिन ने पुलिस को बताया कि प्रतिमा देवी ने 1 हफ्ता पहले ये मकान किराए पर लिया था। पुलिस की टीमें आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।    

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp