40 यात्रियों को ले जा रही भारतीय बस नेपाल में नदी में गिरी! 14 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

Nepal Bus Accident: बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी। इस घटना में 14 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है।

CrimeTak

23 Aug 2024 (अपडेटेड: Aug 23 2024 1:08 PM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

भारतीय बस नेपाल में नदी में गिरी

point

40 यात्री थे सवार

point

14 लोगों की मौत

Nepal Bus Accident: नेपाल में बड़ी बस दुर्घटना हुई है। एएनआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि शुक्रवार को नेपाल के तनहुन जिले में 40 लोगों से भरी एक भारतीय यात्री बस मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। ये बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। इसमें 14 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। 

तनाहुन में जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी दीपकुमार राय ने कहा कि बस नदी तट पर पड़ी थी। राया ने कहा, "यूपी एफटी 7623 नंबर वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पड़ी हुई है।" 

रास्ते में बस तनहुन के अबुखैरेनी के पास मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। ये वाकया थोड़ी देर पहले का है। तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित ऐन पहरा के पास बस नदी में गिर गई। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर पहुंच गए हैं। सेना और सशस्त्र बल मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को बस से निकालने का काम जारी है।

उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। दरअसल, ये बस सड़क पर चलते हुए संतुलन खो बैठी और सीधे खाई में गिर गई, जहां नदी बह रही है। अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोग और सुरक्षा बल राहत और बचाव कार्य में जुट हुए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षा बल लोगों को बस से निकालते हुए नजर आ रहे हैं।

जिस जगह पर बस गिरी, वहां पहुंचने में भी सुरक्षा बलों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। ये भी कहा जा रहा है कि इस घटना का पता कई घंटों के बाद चला। अधिकारियों के मुताबिक, ये हादसा क्यों हुआ, इसकी जांच की जाएगी।

रस्सी की बदौलत सुरक्षा कर्मी खाई तक पहुंचे, जिसके बाद रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। इस बस में कई महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी थे। 

Note : ये खबर अपडेट हो रही है

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp