Farrukhabad Case में आया नया Twist, बड़ी लड़की के पास Mobile तो छोटी के कपड़ों में मिला SIM..., अब कनेक्शन तलाशने में जुटी फर्रुखाबाद पुलिस

Farrukhabad Girl Suicide Case: फर्रुखाबाद में जन्माष्टमी के रोज दो लड़कियों की पेड़ से लटकी लाश वाले मामले में एक जबरदस्त ट्विस्ट आया है। पुलिस ने दावा किया है कि इस सिलसिले में अब लव एंगल से छानबीन की जा रही है क्योंकि एक लड़की के कपड़ों से मोबाइल बरामद हुआ तो दूसरी लड़की के पास से सिम मिला है। ये दोनों गांव के दो लड़कों के साथ घंटों बातें किया करती थीं। ऐसे में अब इस मामले में पुलिस कनेक्शन की तलाश कर रही है।

CrimeTak

30 Aug 2024 (अपडेटेड: Aug 30 2024 9:19 AM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

दोनों लड़कियों के पास मोबाइल और सिम मिले, छानबीन में जुड़ा Love Angle

point

गांव के ही दो लड़कों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, लड़के फरार

point

पुलिस ने मौत को आत्महत्या बताया, घरवालों ने हत्या की आशंका जताई

Farrukhabad, UP: तो क्या प्यार में धोखे की वजह से दोनों नाबालिग लड़कियों ने अपनी जान दे दी? क्या अपने प्यार का राज खुलने के डर से दोनों लड़कियां एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर लटक गईं? क्या जिन लड़कों से दोनों नाबालिग लड़कियां फोन पर बात करती थीं क्या उनकी मौत के पीछे कोई गहरी साजिश है? आखिर फर्रुखाबाद में दो लड़कियों की मौत का पूरा सच है क्या?

मौत की छानबीन में नया एंगल

इसी सवाल की तह तक जाने के लिए अब पुलिस ने नए एंगल से मामले को खंगालना शुरू किया है। फर्रुखाबाद में पेड़ से लटकी मिली लड़कियों के मौत मामले में तीन दिन बाद लव एंगल जुड़ गया है। दो लड़कियों की पेड़ से लटकी लाशों के मिलने के बाद हर गुजरते दिन के साथ ये मामला पेंचीदा होता जा रहा है। लेकिन जब मौके से एक चप्पल और मोबाइल मिलने का खुलासा हुआ उसके बाद पुलिस ने इस मामले को अलग अलग एंगल से खंगालना शुरू कर दिया था। अब पुलिस ने गांव के दो लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की है। 

लड़कियों की मौत में लव एंगल

खुलासा हुआ है कि इन्हीं लड़कों से दोनों लड़कियां घंटों बात किया करती थीं। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पेड़ से लटकी मिली लड़कियों के मौत मामले में तीन दिन बाद लव एंगल जुड़ा। मरने वाली दोनों लड़कियों के पिताओं की शिकायत पर पुलिस ने गांव के दो लड़कों पवन और दीपक के खिलाफ FIR दर्ज की है। हालांकि, अभी लड़कों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

बड़ी लड़की के पास मिला मोबाइल, छोटी के पास सिम

पुलिस ने बताया कि लड़कियों के पास से मोबाइल सेट मिलते ही मामले ने ट्विस्ट ले लिया। पुलिस ने जब मौके की तलाशी ली तो छानबीन के दौरान पुलिस को बड़ी लड़की (18 साल) के कपड़ों से एक मोबाइल बरामद किया। यह मोबाइल उसके ममेरे भाई का निकला। जबकि छोटी लड़की (15 साल) के कपड़ों से एक SIM कार्ड मिला। मतलब एक लड़की के पास मोबाइल और दूसरी के पास सिम कार्ड था।

मोबाइल का डाटा खोलेगा राज

मौके से एक मोबाइल और एक सिम कार्ड मिले हैं. पुलिस अब साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ले रही है अब पुलिस यह जानने में जुटी है कि छोटी लड़की के पास से सिम कार्ड क्यों मिला? क्या बड़ी लड़की के पास से बरामद मोबाइल से छोटी का भी कुछ कनेक्शन है? आखिर Dual sim वाले मोबाइल से एक ही सिम कार्ड क्यों निकाला गया था? डाटा रिकवर करने के लिए बरामद फोन को साइबर लैब भेजा गया है। मोबाइल के IMEI और सिम की कॉल डिटेल से भी पुलिस आत्महत्या की वजह खंगालने में जुटी है।

कॉल लॉग फार्मेट कर देती थीं

इसी मोबाइल सेट में दोनों लड़कियां सिम डालकर पवन और दीपक से घंटों बातचीत किया करती थीं। बात खत्म होने के बाद सिम निकालकर मोबाइल से कॉल लॉग फॉर्मेट कर देती थीं, ताकि परिजनों को पता न चले की वो किससे बात करती थीं. पुलिस में दोनों लड़कियों के पिताओं की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक लड़के उनकी बेटियों को प्रताड़ित करते थे। हालांकि, अभी यह बात सामने नहीं आई है, आखिर दोनों लड़के लड़कियों को क्यों प्रताड़ित करते थे?  फिलहाल पुलिस अभी तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों लड़कों के गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। 

जन्माष्टमी देखने निकलीं थीं घर से

फर्रुखाबाद के कायमगंज इलाके में जन्माष्टमी के मौके पर दलित समाज की दो लड़कियों के शव पेड़ से लडकते हुए मिले थे। दोनों लड़कियां जन्माष्टमी पर आयोजित एक कार्यक्रम  में गईं थीं। लेकिन काफी देर होने के बाद भी दोनों घर नहीं पहुंची। जब परिजनों ने तलाश शुरू की तो उनके शव एक ही दुपट्टे से लटकते हुए मिले।

बेटियों की हत्या की आशंका

लड़कियों के पिताओं ने बेटियों की हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस ने हत्या की आशंका से इनकार किया और मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। सपा और कांग्रेस ने पूरे मामले को लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाया है।
 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp