क्यों विवादों में घिर गए Cricketer शिवम दुबे? तो क्या शिवम ने कर दी थी बहुत बड़ी गलती!

Cricketer Shivam Dubey Marriage Controversy: All Rounder शिवम दुबे फिर सुर्खियों में है। वो फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसकी वजह है उनकी शादी। आइये आपको बताते हैं कि उनकी शादी के साथ ऐसा कौन सा विवाद जुड़ा हुआ है। जान कर आप भी चौंक जाएंगे। 

CrimeTak

10 Sep 2024 (अपडेटेड: Sep 10 2024 6:05 PM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

क्यों विवादों में घिर गए Cricketer शिवम दुबे?

point

शादी को लेकर हुआ था विवाद!

point

अंजुम खान से हुई थी शिवम की शादी

Cricketer Shivam Dubey: All Rounder शिवम दुबे फिर सुर्खियों में है। वो फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसकी वजह है उनकी शादी। दरअसल, उन्होंने मुस्लिम लड़की से 2021 में शादी की थी। उस वक्त खूब विवाद हुआ था। उनकी ट्रॉलिंग की गई थी। अब फिर सोशल मीडिया पर विवाद की ये कहानी दस्तक दे रही है। आखिर क्यों, चलिए आपको बताते हैं। (shivam dube love story married muslim girlfriend anjum khan)

शिवम की शादी, विवाद और सोशल मीडिया

शिवम दुबे एक मुस्लिम लड़की से प्यार करते थे। लड़की का नाम अंजुम खान है। वो Actress है। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उन्हें खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। शिवम दुबे हिन्दू समाज से आते हैं, लेकिन उन्होंने 16 जुलाई, 2021 को मुस्लिम लड़की अंजुम खान से शादी कर ली थी। उन्होंने ना केवल हिन्दू रीति-रिवाज बल्कि मुस्लिम रिवाजों से भी शादी की थी।

भद्दे Comments आते थे 

बस फिर क्या था, दोनों की शादी की आलोचनाएं होनी शुरू हो गई। इंटरनेट पर बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर दोनों के मुहिम छिड़ गई। कई लोगों ने दोनों को भद्दे-भद्दे Comments लिखना शुरू कर दिया।

शिवम और अंजुम ने 2021 में रचाई थी शादी

काफी वक्त तक दोनों इस बात से परेशान रहे कि आखिर क्यों लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन एक वक्त के बाद दोनों ने लोगों की परवाह करना बंद कर दिया। आपको एक और बात बता दे कि शिवम और अंजुम दोनों के परिवार को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन दोनों को इस बात से जरूर आपत्ति थी कि लोगों को क्यों आपत्ति हैं? 

अंजुम यूपी की रहने वाली है और पेशे से अभिनेत्री हैं। अंजुम ने हिन्दी सीरियल और म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है। साल 2022 में शिवम और अंजुम का एक बेटा हुआ। अभी दोनों अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। T20 World Cup Cricket Team में भी शिवम दुबे को मौका मिला था। हालांकि वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp