Baba Siddique Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड केस में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अमित कुमार है। वो हरियाणा का रहने वाला है। दरअसल, पकड़े गए आरोपियों के बयानों के बाद पुलिस को अमित के बारे में क्लू मिला था, जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई।
सब्जी बेचने वाले ने दी थी सलमान खान को धमकी, 11 वां आरोपी गिरफ्तार, बाबा सिद्दीक़ी केस में हुई गिरफ्तारी
Baba Siddique Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड केस में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अमित कुमार है। उधर, सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ADVERTISEMENT
baba siddique
24 Oct 2024 (अपडेटेड: Oct 24 2024 12:23 PM)
पुलिस इस मामले की कई एंग्ल्स से जांच कर रही है, जिसमें सुपारी को लेकर हत्या, व्यापारिक दुश्मनी और मुंबई में झुग्गी रिहेबिलिटेशन प्रोजेक्ट के संबंध में धमकियों की संभावना शामिल है। हालांकि इस केस के मास्टर माइंड जीशान अख्तर और शुभम लोणकर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शुभम अनमोल बिश्नोई के टच में था।
ADVERTISEMENT
जांच में ये बात भी सामने आई है कि 3 संदिग्ध शूटरों ने मर्डर से पहले लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई से बात की थी। ये बात स्नैपचैट के जरिए की गई थी। अनमोल आरोपियों से अमेरिका और कनाडा से कॉन्टैक्ट में था। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन जब्त किए गए थे।
पुलिस ने बाबा सिद्दीकी के सिक्योरिटी गार्ड को सस्पेंड किया इससे पहले मुंबई पुलिस ने घटना के समय बाबा सिद्दीकी के साथ मौजूद पुलिस सिक्योरिटी गार्ड श्याम सोनावणे को सस्पेंड कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सिद्दीकी पर गोली चलाने वाले हमलावरों के खिलाफ सिपाही सोनावणे ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस इस एंगल की जांच कर रही है।
एक आरोपी ने बताया कि मर्डर के लिए 1 करोड़ रुपए मांगे थे। आरोपी राम कनौजिया ने पूछताछ के दौरान बताया कि सबसे पहले उसे ही NCP नेता की हत्या का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था और उसने इसके लिए एक करोड़ रुपए मांगे थे। पुलिस ने कहा कि इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों में से एक के फोन में बाबा सिद्दीकी के बेटे ज़ीशान सिद्दीकी की एक तस्वीर मिली थी, जिसे आरोपी को स्नैपचैट के जरिए उनके हैंडलर ने भेजा था।
उधर, सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सब्जी बेचता है। उसने सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी थी और 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी। मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से उसे हिरासत में लिया। उसने हाल ही में टीवी पर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान की हत्या की धमकी की खबरें देखी थी। इसके बाद उसे रंगदारी मांगने का विचार आया। शख्स ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजा और इसके बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया।
हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम शेख है और इसकी उम्र 24 साल है। मैसेज भेजने के बाद शेख ने माफी मांगने वाला एक मैसेज भेजा था। पुलिस को पता चला कि ये मैसेज जमशेदपुर से आया था। जमशेदपुर में लोकल पुलिस की मदद से जांच पड़ताल की गई और आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
ADVERTISEMENT