जीजा के प्यार में पागल पत्नी ने वीडियो कॉल पर कराया पति का मर्डर, साली बोली मेरे पति का प्राइवेट पार्ट कुचल दो!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Bihar Crime: बिहार के मोतिहारी से दिल दहला देने वाली कत्ल का खबर सामने आई है। यहां जीजा से प्यार में पड़ी साली ने वो खूनी खेल खेला जिसे सुनकर पुलिस अफसरों की भी आंखे फटी की फटी रह गईं। जीजा के प्यार में पागल पत्नी ने शादी के एक महीने के भीतर ही अपने पति की हत्या करा दी। इतना ही नहीं कत्ल के दौरान पत्नी ने जीजा को वीडियो कॉल किया और अपने पति की हत्या का लाइव वीडियो देखा। दरअसल बीती 30 अप्रैल को दायल के तिरहा गांव में पुलिस को नदी किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था।

जीजा के प्यार में पागल साली की साजिश

युवक की पहचान राजेश के रूप में हुई। पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि राजेश के उसकी पत्नी प्रियंका के साथ तल्ख रिश्ते थे। पुलिस ने और गहराई से जांच की तो पता चला कि प्रियंका के उसके जीजा शंभूनाथ के साथ अवैध संबंध थे। इतना ही नहीं प्रियंका के मोबाइल कॉल डीटेल से पता चला कि प्रियंका ने कत्ल के दौरान जीजा शंभू को 17 फोन कॉल किए थे। बस इसी शक की बिनह पर पुलिस ने प्रियंका को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

पति का प्राइवेट पार्ट कुचल दो

प्रियंका से सख्ती से पूछताछ की गई तो राजेश के कत्ल का खौफनाक सच सामने आ गया। सिरहा के राजेश की शादी मधुबन थाना क्षेत्र के टीकम गांव निवासी शंभू प्रसाद की साली प्रियंका से हुई थी। बताया जा रहा है कि साली की शादी एक महीने पहले शंभू ने ही राजेश से कराई थी। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि जीजा शंभू से उसका अफेयर चार साल से चल रहा था। इसी बात को लेकर शंभू की पत्नी से उसका झगड़ा होता था। यहां तक कि शंभू की पत्नी ने एक बार सुसाइड करने की कोशिश भी की थी लेकिन वो बच गई।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

पत्नी ने वीडियो कॉल पर करवाया पति का मर्डर

शंभू ने घर में कलह की वजह से बीती 7 मार्च को साली प्रियंका की शादी करा दी और अपना अवैध संबंधों का खेल बदस्तूर जारी रखा। चूंकि राजेश का मुंबई में दवा का कारोबार था और शंभू को लगता था कि शादी करके राजेश मुंबई वापस चला जाएगा। शादी के बाद राजेश मुंबई नहीं गया वो पत्नी के साथ वक्त गुजारना चाहता था। इसी दौरान राजेश को जीजा-साली के गंदे रिश्ते का पता चल गया। अब राजेश और शंभू में भी तनाव हो गया और प्रियंका की आजादी पर पाबंदी लग गई। यही वजह थी कि शंभू और उसकी साली प्रियंका ने मिलकर राजेश के कत्ल की प्लानिंग की और वारदात को अंजाम दिया।

4 साल से था बहनोई से अफेयर

प्लानिंग के मुताबिक 26 अप्रेल को जीजा शंभू ने बारात से लौट रहे राजेश को रास्ते में घेर लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक कत्ल के दौरान प्रियंका ने शंभू को 17 कॉल किए। यहां तक कि प्रियंका ने शंभू से वीडियो कॉल करने को कहा ताकि वो पति की हत्या का वीडियो देख सके। प्रियंका ने शंभू से कहा कि पति का प्राइवेट पार्ट कुचल दे। शंभू ने राजेश का चेहरा और शरीर पत्थरों से कुचल डाला। राजेश के शव की पहचान उसके जूते से हुई थी। हैरानी की बात ये है कि राजेश की मौत पर प्रियंका ने रोने का खूब नाटक भी किया। ताकि किसी को शक ना हो। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है जबकि जीजा शंभू अभी भी फरार है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT