...जब प्राइवेट पार्ट में भर दी हवा, लड़के की फट गई आंत!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

सत्यम मिश्रा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Lucknow News Updates: यूपी के लखनऊ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मजाक-मजाक में चार दोस्तों ने अपने एक दोस्त के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर मशीन से हवा भर दी।

नाबालिग का पेट फूल गया

फिर क्या था, नाबालिग का पेट फूल गया। उसकी आंत फट गई। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस तक मामला पहुंचा, लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों में समझौता हो गया है। 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

आंत भी फट गई

ये घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सिंचाई विभाग के सामने एक हुंडई कार शोरूम वर्कशॉप में हुई। वहां विकास शर्मा और अन्य चार वर्कर ने मिलकर एक लड़के के प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर वाली मशीन डाल दी। इससे युवक का पेट फूलने लगा। उसकी हालत खराब होने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत देख उसे तत्काल केजीएमयू अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मरीज की हालत गंभीर है।

30 अप्रैल को डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया था। उसकी आंत फट गई है। उसके मल वाले रास्ते की झिल्ली भी डैमेज हो चुकी है। इस सिलसिले में मामला पुलिस तक पहुंचा था। पीड़ित परिवार की तरफ से ये आरोप लगाया गया था कि पांच युवकों ने उनके बेटे के साथ ये हरकत की। उसके प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी गई। दरअसल, ये हवा वैक्यूम क्लीनर मशीन के जरिये भरी गई थी। इस मशीन में एक पाइप होता है, जिससे बहुत प्रेशर से हवा निकलती है। इस पाइप को युवक के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया गया था, जिससे उसके शरीर में दिक्कतें आनी शुरू हो गई थी।

ADVERTISEMENT

सबसे पहले उसका पेट फूल गया। उसे बैचेनी होनी लगी। उसकी आंत फट गई। अब वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि आरोपी पक्ष की तरह से युवक के इलाज का सारा खर्चा किया जा रहा है, इस वजह से दोनों पक्षों में अब समझौता हो गया है। उम्मीद की जानी चाहिए कि युवक की हालत ठीक हो जाए। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT