Video: जहानाबाद में दुल्हन को विदा कराने पहुँचा हेलीकॉप्टर, लैंडिंग की नहीं मिली इजाजत, आसमान मे लिए चॉपर ने फेरे

ADVERTISEMENT

Bihar Video: रामानंद दास की रिटायर्ड बीवी राजकुमारी की दिली ख्वाहिश थी कि वह अपनी डॉक्टर बेटी को शादी करने के बाद हेलीकॉप्टर से विदाई करें।

social share
google news

जहानाबाद से पंकज कुमार की रिपोर्ट

Bihar Video: बिहार के जहानाबाद जिले में दूल्हा शादी के बाद दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा करना चाहता था। सात फेरे हो चुके थे। हेलिकॉप्टर का इंतजार था। जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत नहीं दी। दुल्हा दुल्हन के अरमानों पर पानी फिर गया। गांव के ऊपर से ही हेलीकॉप्टर से सात फेरा लगाया। वहीं वर और वधू को गया एयरपोर्ट के रास्ते जमशेदपुर के लिए विदा कर दिया गया। यह मामला जहानाबाद जिले के घोषी थाना इलाके के मोहद्दीपुर गांव का है।  

 हेलिकॉप्टर का इंतजार 

मोहद्दीपुर गांव के रहने वाले रामानंद दास की रिटायर्ड बीवी राजकुमारी की दिली ख्वाहिश थी कि वह अपनी डॉक्टर बेटी को शादी करने के बाद हेलीकॉप्टर से विदाई करें। जानकारी के मुताबिक, दुल्हन की मां राजकुमारी हाल ही में रेलवे के हॉस्पिटल से रिटायर हुई थीं। उनकी ख्वाहिश थी कि बेटी को शादी के बाद गांव से ही हेलिकॉप्टर से विदा की जाए। परिवार ने 9 लाख रुपए में हेलीकॉप्टर किराए पर बुक किया था।  

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

हेलीकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत नहीं

रामानंद दास अपनी डॉक्टर बेटी मेघा रानी की शादी 27 नवंबर को जमशेदपुर के रहने वाले डॉ विवेक कुमार से बोधगया के होटल में की थी। 28 नवंबर को अपने पैतृक गांव घोसी थाना इलाके के मेहदीपुर गांव से हेलीकॉप्टर में बैठकर विदा करने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। दुल्हन के घर वालों ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए गांव के खेत में ही हेलीपैड तैयार कर लिया था। दुल्हन के पिता रामानंद दास ने कहा,  "मेरी बेटी घर में ही पढ़कर डॉक्टर बनी थी  तो उसी वक्त हमलोगों ने करार कर लिया था कि जो बाहर पढ़ने में पैसा खर्च होता उसी पैसे से बेटी की शादी के वक्त हेलीकॉप्टर पर बैठकर उसे विदा करूंगा। लेकिन प्रशासन ने सिक्योरिटी का हवाला देकर इजाजत नहीं दी।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜