Video: देवर ने किया भाभी का रेप, पति ने की पत्नी के कत्ल की कोशिश, सामने आया हत्या की कोशिश का डरावना वीडियो

ADVERTISEMENT

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दाढ़ी वाला शख्स पिंक सूट पहने महिला की हत्या की कोशिश कर रहा है। इस शख्स ने महिला को अपने शिकंजे में दबोच रखा है। महिला के गले में चुन्नी का फंदा लगा रखा है। ये शख्स चुन्नी से महिला का गला दबा रहा है और महिला बेसाख्ता चीख रही है जान बचाने की गुहार लगा रही है। 

social share
google news

UP Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दाढ़ी वाला शख्स पिंक सूट पहने महिला की हत्या की कोशिश कर रहा है। इस शख्स ने महिला को अपने शिकंजे में दबोच रखा है। महिला के गले में चुन्नी का फंदा लगा रखा है। ये शख्स चुन्नी से महिला का गला दबा रहा है और महिला बेसाख्ता चीख रही है जान बचाने की गुहार लगा रही है। आपको बता दे की महिला की हत्या की कोशिश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया है।

पति ने की पत्नी के कत्ल की कोशिश

वीडियो में महिला का पति महिला के गले में चुन्नी बांधकर उसे मारने की कोशिश कर रहा है बताया जा रहा है कि घटना का ये वीडियो खुद महिला का देवर अपने मोबाइल में बना रहा था। इस वीडियो को वायरल कर महिला ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी पति और देवर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। दरअसल खतौली कोतवाली की रहने वाली पीड़ित महिला सायबा की शादी बुढाना कोतवाली क्षेत्र निवासी साजिद के साथ हुई थी।

सामने आया हत्या की कोशिश का डरावना वीडियो

पीड़ित महिला ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि रमजान के दौरान 2 अप्रैल को उसके देवर सलमान ने जबरन उसके साथ बलात्कार किया। जब पीड़ित महिला का पति बाहर गया हुआ था। महिला ने बताया है कि घटना के बाद जब उसका पति घर वापस लौट कर आया तो उसने आप बीती अपने पति को बताई। जिस पर पीड़ित महिला के पति साजिद ने महिला को कहा कि अब तू मेरी पत्नी नहीं रही है अब तू मेरी भाभी बन गई है। शिकायती पत्र में महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि अगले दिन 3 अप्रैल को महिला का पति साजिद और देवर सलमान उसके कमरे में आये और महिला के पति साजिद ने पीड़ित महिला के गले में चुन्नी बांधकर उसे मारने की कोशिश की।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जिसका वीडियो अपने मोबाइल में उसका देवर सलमान बना रहा था। महिला का कहना है कि किसी तरह उसने उनके चुंगल से छूटकर अपनी जान बचाई थी। आपको बता दे कि इसके बाद महिला ने अपनी हत्या की कोशिश का यह वीडियो और एक शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत इस मामले में आरोपी पति साजिद और देवर सलमान के विरुद्ध खतौली कोतवाली में 376,307 और 328 में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

(मुजफ्फरनगर से संदीप सैनी की रिपोर्ट)

ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT