पेड़ से बांध कर मां को जिंदा जलाया, जब पुलिस ने पकड़ा तो कलयुगी बेटों ने ये बताया..

ADVERTISEMENT

पेड़ से बांध कर मां को जिंदा जलाया, जब पुलिस ने पकड़ा तो कलयुगी बेटों ने ये बताया..
social share
google news

Agartala: जिस मां के दो-दो जवान बेटे हों भला उसे किसी से डरने की क्या जरूरत? उसके बेटों को लेकर गांववाले उसे अक्सर यही कहा करते थे। मगर इस मां को क्या पता था कि मर्दों के बनाए इस समाज में उसी के बेटे उसकी जान के दुश्मन बन जाएंगे। और आखिर में उसे उन्हीं से खौफ खाना पड़ेगा। त्रिपुरा के पश्चिम त्रिपुरा जिले के खमारबारी कस्बे में जो हुआ उसे सुनकर सचमुच किसी को यकीन नहीं होगा। क्योंकि कोई और कुछ भी करे मगर अपनी कोख से पैदा बेटे मां का ऐसा हश्र करेंगे कोई ख्वाबो-ख्याल में भी नहीं सोच सकता। मगर ये घटना चंपकनगर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले खमारबारी में शनिवार रात घटी। 

मां को पेड़ से बांध कर जिंदा जलाया 

पुलिस के मुताबिक 62 साल की इस महिला का इसके दो जवान बेटों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। हैरानी की बात ये है कि दोनों ही बेटे इस मुद्दे को लेकर मां के सख्त खिलाफ थे और अक्सर इनके बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर लड़ाई-झगड़ा चलता रहता था। मगर ये झगड़ा इतना खौफनाक रूप ले लेगा किसी को दूर दूर तक अंदाजा नहीं था। पुलिस के मुताबिक शनिवार के रोज भी महिला का उसके दोनों बेटों से विवाद हुआ मगर तैश में आए लड़कों ने पहले तो अपनी मां को एक पेड़ से बांधा और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता दोनों ने उसे तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। जी हां, पेड़ से बंधी अपनी मां को दोनों भाइयों ने जिंदा जला दिया। पुलिस को जब घटना की सूचना मिली और वो मौके पर पहुंची तब तक मां जल कर खाक हो चुकी थी। अधिकिरियों ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर पेड़ से बंधा महिला का जला हुआ शव ही मिला। स्थानीय लोगों की मदद से इसे उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया। 

मां के हत्यारे दोनों बेटे गिरफ्तार

इसके बाद की कार्रवाई में दोनों बेटों को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ से यही सामने आया है कि संपत्ति को लेकर विवाद के चलते ही दोनों बेटों ने अपनी मां की जान ली। जिरानिया कमल के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी कृष्णा कोलोई ने मीडिया से बातचीत में बताया कि- "एक महिला को आग लगाने की सूचना मिलने के बाद, एक पुलिस टीम वहां पहुंची और जला हुआ शव एक पेड़ से बंधा हुआ पाया। हम शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले गए।" उन्होंने आगे कहा, "हमने मामले में कथित संलिप्तता के लिए उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड भी मांगी जाएगी। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद होने की आशंका है।" 

ADVERTISEMENT

2024 में इस तरह की दूसरी घटना

साल 2024 की शुरुआत में इसी तरह की एक और घटना सामने आई थी जिसमें 26 साल की एक महिला को चंडीगढ़ के सेक्टर 35 में एक पार्क के अंदर आग लगा दी गई थी। उसके प्रेमी ने गुस्से में आकर अपने रिश्ते को लेकर हुए झगड़े और विवाद के बाद महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की थी। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने दावा किया कि वो बेकसूर है, उल्टा पीड़ित महिला पर आरोप लगाते हुए उसने पुलिस को बताया कि 'ब्रेक-अप' को लेकर हुए विवाद और उनकी आखिरी मुलाकात के बाद उसने तैश में आकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। चश्मदीदों ने भी बताया कि आग लगने के बाद आरोपी उसे बचाने के लिए दौड़ा और आग की लपटों को बुझाने के लिए अपनी टी-शर्ट का इस्तेमाल किया। हालांकि आग बुझाने की उसकी कोशिश के बावजूद वो महिला की जान बचाने में कामयाब नहीं हुआ।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜