दबंगों ने दो महिलाओं को जमीन में जिंदा गाड़ दिया, मोरंग डालकर कर दिया दफ्न, इसके बाद गांव वालों ने जो किया वो हैरान कर देगा

ADVERTISEMENT

दबंगों ने दो महिलाओं को जमीन में जिंदा गाड़ दिया, मोरंग डालकर कर दिया दफ्न, इसके बाद गांव वालों ने जो किया वो हैरान कर देगा
social share
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

महिलाएं कर रही थीं निजी जमीन पर सड़क बनाने का विरोध

point

गांव वालों ने महिलाओं को मोरंग के भीतर से बाहर निकाला

point

वारदात के खुलासे से पुलिस महकमें में भी मच गया हड़कंप

Rewa, MP: पिछले कई घंटों से सोशल मीडिया पर एक ऐसा खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखते ही दिल दहल जाए। बाद में पता चला कि वो वीडियो आया है मध्य प्रदेश के रीवा से। वाकई मे एमपी गजब है। यहां गुनाह भी अजब किस्म के सामने आते हैं। और उनकी तस्वीरें तो दिल दिमाग सभी को झकझोरकर रख देती हैं। वीडियों में दिख रहा है कि महिलाएं ट्रक के पीछे बैठी हैं और उनके ऊपर से मौरंग डाल दी गई। महिलाओं को जिंदा दफन करने वाला ये जुर्म जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पूरे देश में हंगामा मच गई। 

दबंगों ने जिंदा गाड़ दिया

मध्य प्रदेश के रीवा में दबंगों ने दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश की। सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले मोरंग के अंदर महिलाओं को दफन करते दिखे। गनीमत ये रही कि वक्त रहते गांव के लोगों ने दोनों महिलाओं को मोरंग के भीतर से बाहर निकाल लिया वर्ना अनर्थ हो जाता। 
बताया जाता है कि दोनों महिलाएं निजी जमीन पर जबरन सड़क बनाने का विरोध कर रही थी तभी दोनों महिलाओं पर मोरंग डालकर दबा दिया गया। दरअसल, दोनों को मोरंग डालकर जमीन के अंदर दफन कर दिया गया था। बाहर निकाले जाने के बाद दोनों की हालत खराब हो गई थी। लोगों ने बताया कि अगर जमीन के अंदर से दोनों महिलाओं को बाहर निकालने में थोड़ी सी भी देर होती तो उनकी जान जा सकती थी। जमीन के अंदर से बाहर निकलने के बाद दोनों बदहवास हो गई थी। दोनों को पहले अस्पताल ले जाया गया उसके बाद इस पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई।

सड़क बनाने का विरोध किया

महिलाओं को जमीन में गाड़ने की घटना जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के गगेव चौकी अंतर्गत हिनौता जोरौट गांव की है। यहां दबंग किस्म के लोग निजी जमीन पर जबरन सड़क बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस निर्माण कार्य में एक जेसीबी और दो हाइवा लगाए गए थे और निजी जमीन पर मोरंग डाली जा रही थी। ममता पांडेय और आशा पांडेय ने अपनी जमीन पर सड़क बनाने की बात का विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों महिलाएं सड़क बनाने वाली जगह पर जाकर खड़ी हो गईं। उसी समय डम्फर चालक ने मोरंग से भरी ट्रॉली इन महिलाओं के ऊपर खोल दी और महिलाएं उसके नीचे दब गई। आनन फानन में आसपास मौजूद लोगो ने महिलाओं को मोरंग के अंदर से बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव लेकर गए। महिलाओं को प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया गया अब इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENT

पुलिस ने इस मामले में क्या कहा 

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमा भी सकते में आ गया। हालांकि डीआईजी साहब का जो बयान सामने आया है वो भी कम हैरतअंगेज नहीं है। जरा आप भी डीआईजी साहब की बात को सुनिये और समझने की कोशिश कीजिए कि आखिर पांडे साहब कहना क्या चाह रहे हैं। 
डीआईजी रीवा साकेत प्रकाश पांडे ने कहा, पांडे परिवार में जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद है। शिकायतकर्ता के ससुर खेत में रास्ता बना रहे थे। डंपर से मोरंग गिराई जा रहे थी तभी दोनों महिलाएं उसमें दब गईं। तीन आरोपी हैं और एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। और लोगों की पहचान के लिए फुटेज जुटाई जा रही है। डीआईजी ने मामले में आदिवासियों के साथ अत्याचार जैसी बातों से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा, इस मामले में दोनों पक्ष सवर्ण हैं, इसे आदिवासियों से जोड़ना बिल्कुल गलत है। खुलासा हुआ है कि महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश कोई और नहीं बल्कि ससुर और भजीते ने ही अंजाम दी। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। 

शुरू हो गई सियासत

रीवा में महिलाओं के साथ की गई हैवानियम को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। भोपाल कांग्रेस ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, भाजपा के 20 साल के कुशासन का नतीजा है कि हर जिले में गुंडे पनप रहे हैं। वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मंगावा गांव का है, जिसमें कुछ गुंडों ने महिला की जबरन हत्या करने की कोशिश की गई। महिला सुरक्षा को लेकर मध्य प्रदेश वैसे भी शून्य है। यह घटना बेहद मार्मिक और शर्मनाक है।

ADVERTISEMENT

लोगों में भी जबरदस्त गुस्सा

महिलाओं को जिंदा दफन करने की कोशिश वाले इस मामले को लेकर आस पास के लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜