बंगाल के गवर्नर आनंद बोस पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, तृणमूल नेताओं का दावा, राज्यपाल बोले सत्य की जीत होगी

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Kolkata: लोकसभा चुनाव का जोर है। कभी फेक सीडी तो कभी एआई से बने फर्जी वीडियो सामने आ रहे हैं। राजनैतिक दल एक दूसरे पर पलटवार कर रहे हैं। इस बीच एक कथित छेड़छाड़ की खबर पश्चिम बंगाल से आई है। यहां एक महिला ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। ये महिला गुरुवार को कोलकाता के हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन गई और खुद को राजभवन की अस्थायी कर्मचारी बताया। 

बंगाल गवर्नर बोस पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

महिला ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की। हालाँकि पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस सांसद साकेत गोखले और सागरिका घोष ने आरोपों पर ट्विट भी किया है। इन नेताओं ने दावा किया कि एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह राजभवन गई तो राज्यपाल ने यौन उत्पीड़न किया। 

राज्यपाल बोले सत्य की जीत होगी

राज्यपाल ने भी इस आरोप पर बयान जारी करते हुए कहा है कि सत्य की जीत होगी। मेरे खिलाफ जो नैरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है मैं उसके सामने झुकने वाला नहीं हूं। अगर कोई भी मुझे बदनाम करके चुनावी फायदा लेना चाहता है तो भगवान उनका भला करे। लेकिन वे बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ मेरी लड़ाई को नहीं रोक सकते। 

यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT