एक्टर गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, ऐसे हुआ हादसा? पुलिस कर रह है मामले की जांच
Govinda Shot Himself Accidentally: अभिनेता गोविंदा को आज सुबह गोली लग गई है। सुबह करीब पौने पांच बजे से वाकया हुआ। वो उस वक्त अपने घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि वो अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी ये वाकया हुआ।
ADVERTISEMENT

Actor Govinda News: मुंबई से आज सुबह हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। अभिनेता गोविंदा को आज सुबह गोली लग गई। सुबह करीब पौने पांच बजे से वाकया हुआ। वो उस वक्त अपने घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि वो अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी ये वाकया हुआ।
एक्टर गोविंदा को लगी गोली, ऐसे हुआ हादसा?
गोविंद बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी वह अपने लाइसेंसी रिवाल्वर चेक कर रहे थे। उसी वक्त गलती से उनसे मिसफायर हो गया। गोली गोविंदा के घुटनों के पास लगी है और फिलहाल उनका इलाज मुंबई के क्रिकेट केयर अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। Govinda Shot Himself Accidentally
ICU में भर्ती है गोविंदा
कहा जा रहा है कि गोविंदा आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई, जो उनके पैर में जा लगी।
ADVERTISEMENT
ये जांच की जा रही है कि क्या गलती से ही गोली चली या फिर कोई और माजरा है? हालांकि शुरुआती तौर पर गोविंदा और उसके परिवार वालों की तरफ से यही बताया गया है। इस खबर को लेकर पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है।
उनके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है। हरेक एंगल से मामले की जांच जारी है।
ADVERTISEMENT
गोविंदा अब ठीक है, डॉक्टरों ने उनकी गोली निकाल दी है। ये जानकारी उनके मैनेजर ने दी है। बताया जा रहा है कि उनके हाथ से रिवॉल्वर गिर गई थी, इसी वजह से अचानक मिस फायर हुआ और ये गोली चली।
ADVERTISEMENT
नोट - ये खबर अभी अपडेट हो रही है।
ADVERTISEMENT
यह भी पढ़ें...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...
Loading...