कांस्टेबल को पहले टक्कर मारी, फिर10 मीटर तक घसीटा शरीर, CCTV में देखें हत्या का VIDEO

ADVERTISEMENT

कांस्टेबल को पहले टक्कर मारी, फिर10 मीटर तक घसीटा शरीर, CCTV में देखें हत्या का VIDEO
social share
google news

Delhi News: दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने कांस्टेबल को कुचल दिया। पुलिसकर्मी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावर आरोपियों की तलाश की जा रही है। दिल्ली पुलिस में तैनात संदीप हरियाणा के रोहतक के रहने वाले थे। वह 2018 बैच के कांस्टेबल थे। उनकी उम्र 30 साल थी और उनके परिवार में उनकी मां, पत्नी और 5 साल का बेटा है। संदीप की मौत से उनकी पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

10 मीटर तक घसीटता ले गया कार चालक

डीसीपी आउटर के मुताबिक दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल संदीप ड्यूटी के दौरान नांगलोई थाने से रेलवे रोड की तरफ जा रहे थे, इलाके में चोरी की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने सिविल कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने देखा कि एक वैगनआर गाड़ी लापरवाही से चलाई जा रही थी। कांस्टेबल संदीप ने ड्राइवर को तेज रफ्तार से गाड़ी न चलाने का इशारा किया था। कार चालक ने उन्हें 10 मीटर तक घसीटा।

डीसीपी ने बताया कि ओवरटेक करने वाली गाड़ी ने स्पीड बढ़ा दी और कांस्टेबल संदीप को पीछे से टक्कर मार दी। चालक बाइक को कार के साथ 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। थोड़ा आगे वैगन आर कार एक अन्य वाहन से टकरा गई। कार की टक्कर से कांस्टेबल संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सोनिया अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ती देख बाद में उसे पश्चिम विहार के बालाजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENT

सीसीटीवी में रिकॉर्ड

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, संदीप ने एक गली में बाएं मुड़ते हुए वैगन आर को धीमा करने का इशारा किया। इस पर वैगन आर ने अचानक गति बढ़ा दी और बाइक को टक्कर मार दी। कार चालक कांस्टेबल को बाइक के साथ करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बाद में कार दूसरी खड़ी कार से टकरा गई। सिर में चोट लगने से संदीप की मौत हो गई। 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वाहन से भागे दो लोगों की तलाश की जा रही है।

कार में दो लोग सवार थे, उनकी पहचान हो गई है

घटना के बारे में डीसीपी जिम्मी चिराम ने बताया कि कांस्टेबल को टक्कर मारने वाली वैगन आर कार बरामद कर ली गई है। आरोपियों की भी पहचान हो गई है। कार में दो लोग सवार थे। उनकी तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम गठित की गई है। कार तेज गति से चल रही थी। कांस्टेबल ने उसे धीमी गति से चलने का इशारा किया था। मामला दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜