प्रेमी का डबल क्रास, मां-बेटी दोनों से बनाए जिस्मानी रिश्ते, कत्ल से पहले बेटी से किया गंदा काम, गला दबाकर मार डाला

ADVERTISEMENT

प्रेमी का डबल क्रास, मां-बेटी दोनों से बनाए जिस्मानी रिश्ते, कत्ल से पहले बेटी से किया गंदा काम, गल...
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

गोरखपुर से गजेंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट  

UP GORAKHPUR MURDER: यूपी के गोरखपुर में कत्ल का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कातिल ने एक कत्ल को खुदकुशी की शक्ल देने की कोशिश की। ये तो भला हो उन डॉक्टरों का जिन्होंने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा कर दिया कि ये खुदकुशी नहीं बल्कि कत्ल है। सोची समझी साजिश से कत्ल को अंजाम दिया गया है।  

प्रेमी के मां-बेटी दोनों से रिश्ते

कहानी यूं है कि एक प्रेमी ने मां और बेटी से पहले दोस्ती की। फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। प्रेमी ने मां और बेटी दोनों को अपनी हवस का शिकार बनाया और दोनों से रिश्चों रखने लगा। जब बेटी को अपने प्रेमी व मां के इस संबंध के बारे में पता तो वो हैरान रह गई। इसके बाद 15 साल की नाबालिक प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने का दबाव बनाने लगी प्रेमी अभियुक्त ने शादी से इनकार किया और घर के अंदर ही अपनी नाबालिग प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी।  

ADVERTISEMENT

रिश्तों में उलझी खूनी कहानी

गोरखपुर पुलिस लाइन व्हाइट हाउस में एसएसपी गोरखपुर डॉ. गौरव ग्रोवर ने मीडिया को बताया कि 26 सितंबर को गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में घटना सामने आई थी। इस रोज पुलिस को सूचना मिली कि एक 15 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अगले दिन मिली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि लड़की ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी।  

हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने की कोशिश

पुलिस ने जानकारी इकट्ठा की तो पता चला कि लड़की के पिता मुंबई में रहते हैं। बेटी की मौत की खबर मिलने पर वह घर लौटे और सुनील नाम के एक व्यक्ति पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी। इसके बाद सबूतों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सुनील गौड़ को हिरासत में ले लिया।  इस हत्याकांड में सुनील पहले से ही संदेह के घेरे में था और पूछताछ के दौरान उसने घटना के बारे में विस्तार से बताया। 

ADVERTISEMENT

हत्या से पहले नाबालिग का रेप

पुलिस ने खुलासा किया कि पीड़िता की मां के साथ भी संबंध था। वह भूसा देने उनके गांव आता जाता था। जिसके बाद उसने मां-बेटी दोनों से संबंध बना लिया। वह दोनों के साथ संबंध बनाता था। लड़की की हत्या वाले दिन लड़की की मां किसी की मौत पर सांत्वना देने गई थी। लड़की को अकेला देखकर आरोपी लड़की के पास गया। दोनों में शादी की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के बीच आरोपी ने लड़की के साथ पहले सेक्स किया और फिर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान सुनील का एक दोस्त भी उसके साथ था। दोनों ने मिलकर एक कपड़े से लड़की को छत से लटका दिया ताकि ये लगे की लड़की ने खुदकुशी की है। पुलिस ने सुनील व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜