तांत्रिक ने दिया अमीर बनाने का झाँसा, अनुष्ठान के बहाने तीन महिलाओं से बलात्कार करने के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार
MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अमीर बनाने के लिए अनुष्ठान करने के बहाने तीन महिलाओं से बलात्कार करने के आरोप में राजस्थान के 40 वर्षीय एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया।
ADVERTISEMENT

Ratlam Crime: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अमीर बनाने के लिए अनुष्ठान करने के बहाने तीन महिलाओं से बलात्कार करने के आरोप में राजस्थान के 40 वर्षीय एक तांत्रिक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक शाबेरा अंसारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपी बलवीर बैरागी ने आठ से 18 फरवरी के बीच वारदात को अंजाम दिया, जब वह रतलाम से लगभग 80 किलोमीटर दूर आलोट इलाके के एक मकान में रह रहा था।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसने पीड़िताओं को अमीर बनाने का वादा करके अनुष्ठान में भाग लेने के लिए राजी किया। उसने उन्हें नशीला पदार्थ मिला हुआ भोजन दिया और उनके साथ बलात्कार किया। पीड़ितों की उम्र 18 वर्ष, 38 वर्ष और 42 वर्ष है।’’
ADVERTISEMENT
इनमें से एक महिला द्वारा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद बैरागी को गिरफ्तार कर लिया गया।
(PTI)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT