सोनीपत में लिव-इन पार्टनर का मर्डर, दूसरे अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या

ADVERTISEMENT

सोनीपत में लिव-इन पार्टनर का मर्डर, दूसरे अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

सोनीपत से पवन राठी की रिपोर्ट

Haryana Crime News: दोपहर का वक्त था कि तभी कुंडली थाने की घंटी घनघना उठी। कॉलर ने पुलिस को बताया कि वार्ड नंबर 9 में किसी लड़की का कत्ल कर दिया गया है। मामला कत्ल का था और वो भी एक लड़की की हत्या की खबर थी। लिहाजा कुंडली थाने के एसएचओ मौका ए वारदात पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि घर के बेडरुम में फर्श पर एक युवती की लाश पड़ी थी। युवती को गले में चुन्नी लिपटी थी जिससे लग रहा था कि उसका गला घोंट कर कल्ल किया गया है। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि मरने वाली युवती का नाम पूजा है। 

अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या

ADVERTISEMENT

पूजा यूपी के हाथरस की रहने वाली थी। दो दिन गुजर गए थे पुलिस के सामन चुनौती थी कि कातिल को गिरफ्तार किया जाए। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि पूजा अपने पति से अलग होकर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। उत्तर प्रदेश हाथरस की रहने वाली पूजा नाम की एक महिला सोनीपत के कुंडली में एक फैक्ट्री में काम करती थी और उसके साथ हरियाणा के भिवानी जिले का रहने वाला अनिल भी काम करता था और दोनों में दोस्ती के साथ-साथ प्रेम भी हो गया। पूजा के कत्ल के बाद से अनिल फरार था। पुलिस ने दो दिन की मशक्कत के बाद अनिल को गिरफ्तार कर लिया। 

सोनीपत में लिवइन पार्टनर की हत्या

ADVERTISEMENT

अनिल ने पुलिस को बताया कि पूजा अपने पति को छोड़कर अनिल के साथ रहती थी। दोनों कुंडली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी में किराए के मकान पर रह रहे थे। अनिक को पूजा के चरित्र पर शक था। रविवार को पहले अनिल और पूजा की इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद अनिल ने पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜