देखे नई वीडियो और तस्वीरें - जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (shinzo abe) पर हमला करने वाला कौन था और क्यों मारी गोली ?

Japan ex prime minister : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (shinzo abe) को गोली मार दी गई है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हमलावर की संख्या 1 बताई जा रही है। कौन था हमलावर ? जांच की जा रही है।

CrimeTak

08 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:22 PM)

follow google news

Japan ex prime minister : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (shinzo abe) को गोली मार दी गई है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जापान के नारा शहर में ये वाक्या हुआ। हमलावर की संख्या 1 बताई जा रही है। जब शिंजो जमीन पर गिरे थे तो कई लोगों ने उस दौरान वीडियो भी बनाई। गोली उनके सीने में लगी।

Japan ex prime minister shinzo abe : नारा में वो भाषण दे रहे थे, तभी उन्हें गोली मारी गई। शिंजो पर हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने किस मकसद से इस घटना को अंजाम दिया, इसकी जांच की जा रही है। ये वाक्या करीब भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे के आसपास हुई। उन्हें पीछे से गोली मारा गई है।

Japan ex prime minister : वो पश्चिमी जापान के एक शहर में सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गिर पड़े। घटना की कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp