Video: उज्जैन में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी करने के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, नगर निगम ने मकान किया ध्वस्त

04 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 4 2023 4:55 PM)

follow google news

MP Crime News: बालिका से दरिंदगी करने के बाद पुलिस द्वारा उसकी अवैध संपत्ति का पता लगाया गया और आरोपी का मकान तोड़ने की कार्रवाई की गई।

MP Crime News: उज्जैन में 12 साल की बच्ची से हुए रेप कांड के मामले में मुख्य आरोपी भरत सोनी के मकान पर बुलडोजर चला कर उसे ध्वस्त कर दिया गया। आरोपी ने उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था जिसमें वह अपने माता-पिता भाई भाभी के साथ कई सालों से रह रहा था। 

आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर

अवैध मकान में आरोपी द्वारा मंदिर भी बना रखा था। बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी के टीम से बने मकान पर कार्रवाई करते हुए उसे बुलडोजर से गिरा दिया गया। नगर निगम की टीम द्वारा मकान को गिराकर अवैध कब्जे को खाली कराया गया। आरोपी भरत सोनी सरकारी जमीन पर मकान बनाकर सालों से यहां रह रहा था। जिस पर बालिका से दरिंदगी करने के बाद पुलिस द्वारा उसकी अवैध संपत्ति का पता लगाया गया और आरोपी का मकान तोड़ने की कार्रवाई की गई। 

पुलिस की गिरफ्त में है आरोपी

आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में है। उज्जैन में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ और उसे बिना कपड़ों में छोड़ा गया वो उज्जैन का दांडी आश्रम का एरिया है। घटना का वीडियो भी सामने आया था जिसमें बच्ची रेप के बाद अर्धनग्न हालत में घूम रही थी। कुछ दूर चलने के बाद उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

 

    follow google newsfollow whatsapp