यूपी के शाहजहांपुर में प्रिंसिपल ने छात्रा से गंदी हरकतें, पांचवीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़ में प्रिंसिपल गिरफ्तार

UP Crime News: शाहजहांपुर के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कक्षा 5 की एक छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

14 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 14 2023 2:55 PM)

follow google news

UP Crime News: शाहजहांपुर के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कक्षा 5 की एक छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी आसिफ जमाल (42), रोजा पुलिस थाना अंतर्गत एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक है।

पांचवीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

उन्होंने बताया कि यह मामला शुक्रवार को तब सामने आया, जब लड़की के परिवार ने एक शिकायत में आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक ने कक्षा में लड़की के साथ अश्लील हरकत की और चुप रहने के लिए उसे 10 रुपये दिए। उन्होंने कहा कि जब वे प्रधानाध्यापक के बारे में पूछताछ करने के लिए स्कूल गए, तो अन्य छात्राओं ने भी उत्पीड़न की ऐसी ही कहानियां बताईं। पुलिस ने कहा कि प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। 

आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार

बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक ग्रामीण ने उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह विद्यालय पहुंचे और हेडमास्टर और वहां पढ़ने वाली लड़कियों से बात की। सिंह ने कहा कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एक समिति बनाई गई है, जिसमें एक महिला सदस्य भी होंगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp