नोएडा से किया अपहरण, नाबालिग से एक साल तक किया रेप, आरोपी गिरफ्तार, युवती बरामद

UP Crime: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में नाबालिग का अपहरण और उसके बाद दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

14 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 14 2023 7:50 PM)

follow google news

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में नाबालिग का अपहरण और उसके बाद दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। फेज-तीन थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने जानकारी दी कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।

नोएडा में नाबालिग का अपहरण 

पुलिस ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी राजेंद्र (27) करीब एक वर्ष पहले थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करके ले गया था। उन्होंने बताया कि किशोरी ने शिकायत में युवक पर कई बार दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है।

अपहरण के बाद एक साल तक दुष्कर्म 

थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पहले नाबालिग को बरामद कर लिया गया और बृहस्पतिवार को आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। कुमार ने बताया कि राजेंद्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। राजेन्द्र को नोएडा के सेक्टर-59, मेट्रो स्टेशन टेम्पो स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया है।  

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp