यूपी के कौशांबी में चार साल की बच्‍ची से दरिंदगी, पड़ोसी युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

UP Crime: कौशांबी जिले के एक गांव में एक चार वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया, भागने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

27 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 27 2024 6:10 PM)

follow google news

UP Crime News: कौशांबी जिले में चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी की गई। बच्ची को पड़ोसी ने ही हवस का शिकार बना डाला। जिले के एक गांव में एक चार वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बच्ची को पड़ोसी ने ही हवस का शिकार बनाया

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम आरोपी बच्ची को गांव में सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ पर दुष्कर्म किया। रेप के बाद आरोपी को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। गांव के लोगों ने बच्ची को बेसुध हालत में देखा तो परिजनों को खबर दी।

सुनसान जगह ले गया और दुष्कर्म किया

उन्‍होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्‍ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रीवास्तव ने बताया कि बीती देर रात भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp