बीवी पर बेवफाई का शक, पति ने आधी रात में घोंट दिया पत्नी का गला, वीरान खंडहर में दफनाई लाश

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे में एक पति ने अपने ही घर में ही कब्र खोदकर बीवी को गाड़ दिया, कत्ल का राज़ खुला तो लोग हैरान रह गए।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

19 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 19 2024 5:45 PM)

follow google news

Maharashtra Crime: ठाणे के एक घर के आंगन में पूरे 14 दिन तक एक ऐसा राज़ दफ्न रहा जो जब ज़मीन फाड़ कर बाहर निकला तो खुद रिश्तों के पैरों तले से जमीन गायब हो गई। बेशक घर का ये मंज़र 14 दिन बाद का है। मगर यकीन मानिए पिछले 14 दनों से इस घर में बिल्कुल ऐसा ही मातम छाया हुआ था। क्योंकि 14 दिन से इस घर ज्योत्सना हैरतअंगेज रूप से गायब हो गई थी। 14 दिन तक पुलिस के साथ-साथ ज्योत्सना का पूरा खानदान उसकी तलाश में दिन-रात एक किए हुआ था। 

बेवफाई के शक में पत्नी का घोंटा गला

पूरे शहर को छान मारा। जहां भी जरा सा भी उसके मिलने की उम्मीद होती वो वहीं पहुंच जाते। और फिर थक-हार कर इसी घर में लौट आते। ज्योत्सना की पति के साथ सभी इसी आंगन मे सुस्ताते और फिर दोबारा तलाश पर निकल जाते। फिर 14 दिन बाद जिस ज्योत्सना का पता पूरे शहर ने नहीं दिया, जिस ज्योत्सना  को पुलिस और उसके अपने नहीं ढूंढ पाए, वही ज्योत्सना अपने ही घर के आंगन से बाहर निकल आई। पर मुर्दा। क्योंकि छह दिन से वो इसी आंगन में दफ्न थी। ज्योत्सना आंगन मे दफ्न थी और कातिल इसी घर में इस आंगन की पहरेदारी कर रहा था। 

जर्जर घर में दफनाया शव

जी हां महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक पति को गिरफ्तार किया है। इस पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर उसके शव को एक जर्जर मकान में दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि भिवंडी तालुका के गांव अंगांव से शव को बरामद कर लिया गया है। गणेशपुरी पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक धर्मराज सोनके ने कहा, ‘‘ पुलिस के एक गश्ती दल को सूचना मिली कि अंबरनाथ की निवासी ज्योत्सना शेलार पांच मार्च से लापता है। रिश्तेदारों ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ सुराग मिले, जिसके आधार पर महिला के पति दिगंबर शेलार को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि सख्ती से पूछताछ के बाद उसने स्वीकार लिया कि उसने ही पत्नी की हत्या कर उसका शव अपने पैतृक गांव अंगांव के एक जर्जर घर में दफना दिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शादी के बाद कुछ महीनों तक ही दोनों साथ रहे। जब पति पत्नी के चरित्र पर संदेह करने लगा तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इससे तंग होकर महिला ने उसके साथ रहना बंद कर दिया और अंबरनाथ में अपने मायके चली गई। 

शादी के बाद पति को हुआ पत्नी पर शक

पांच मार्च को आरोपी उससे मिला और उसे अपने साथ गांव चलने को कहा। पुलिस ने बताया कि गांव पहुंचने पर उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी, और शव को दफना दिया। पुलिस ने आरोपी द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर महिला के शव को दफनाई हुई जगह से बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि 12 दिन बाद बाहर निकाला गया शव सड़ चुका है और उसे पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जे जे अस्पताल भिजवा दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp