मुंबई में चलती टैक्सी में मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से गैंगरेप, चालक समेत दो लोग गिरफ्तार

Maharashtra Crime News: मुंबई में चलती टैक्सी में मानसिक रूप से अस्थिर 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने के आरोप में टैक्सी चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

21 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 24 2023 10:25 PM)

follow google news

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के मुंबई में चलती टैक्सी में मानसिक रूप से अस्थिर 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने के आरोप में टैक्सी चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान श्रीप्रकाश पांडे (29) और सलमान शेख (27) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पांडे एक टैक्सी चालक है जबकि शेख दादर का इलाके में एक छोटा सा भोजनालय है। उन्होंने बताया कि यह कथित घटना सोमवार की सुबह उस समय हुई थी जब दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल इलाके की निवासी 14 वर्षीय लड़की घर पर अपने माता-पिता से कहासुनी होने के बाद उपनगरीय मालवणी में अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी।

टैक्सी में मानसिक रूप से अस्थिर 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार

उन्होंने बताया कि जैसे ही लड़की सेंट स्टीफन चर्च से पांडे की टैक्सी में बैठी तो उसे (पांडे) लगा कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है। उन्होंने बताया कि फिर उसने दादर में अपने दोस्त सलमान को टैक्सी में बैठाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सलमान ने दादर और सांताक्रूज के बीच टैक्सी की पिछली सीट पर लड़की के साथ पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने लड़की को सांताक्रूज छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इसबीच उसके माता-पिता ने मालाबार हिल पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की और वह वकोला इलाके में मिली।

पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की

अधिकारी ने बताया कि लड़की द्वारा आपबीती बताने के बाद पुलिस को टैक्सी के पंजीकरण नंबर का पता चला और शाम को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि एक अदालत ने दोनों आरोपियों को 25 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp