गुरुग्राम में पति पत्नी गए नाइट क्लब, डांस फ्लोर पर शोहदों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर दंपति को पीटा, चार के खिलाफ केस

Haryana Crime: गुरुग्राम में एक क्लब में बहस के दौरान चार लोगों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसके पति के साथ मारपीट की।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

14 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 14 2024 11:50 AM)

follow google news

Haryana Crime Gurugram: गुरुग्राम में एक क्लब में बहस के दौरान चार लोगों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसके पति के साथ मारपीट की। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पति के साथ गुरुग्राम के क्लब गई थी पत्नी

पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। यहां सेक्टर 102 की रहने वाली महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना 10 मार्च को हुई जब वह अपने पति के साथ सेक्टर 40 के एक क्लब में गई थी। महिला ने कहा कि जब वह डांस फ्लोर पर डांस कर रही थी।

डांस फ्लोर पर 4 लोगों ने की छेड़छाड़

डांस के दौरान चार लोगों ने महिला के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। महिला ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने न केवल उनकी पिटाई की बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की। अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर सोमवार को यहां सेक्टर 40 थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323, 354, 34 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp