Video: कर्नाटक के बीदर में शरारती तत्वों की करतूत, मस्जिद पर फहराया भगवा झंडा

22 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 24 2023 10:05 PM)

follow google news

Video Saffron Flag Mosque: शरारती तत्वों ने जामिया मस्जिद पर भगवा झंडा फहरा दिया। जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Video Saffron Flag Mosque: बीदर जिले के बसवकल्याण तालुक के दन्नूर गांव में शरारती तत्वों ने जामिया मस्जिद पर भगवा झंडा फहरा दिया। जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक शरारती तत्वों ने गांव में शांति व्यवस्था भंग करने की मंशा से ये झंडा फहराया था। 

जामिया मस्जिद पर भगवा झंडा

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले की पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है। चूंकि मामला गंभीर था और इलाके में तनाव फैल सकता था लिहाजा जिले के पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी) जेएस न्यामेगौड़ा ने दोनों समुदायों के नेताओं के बीच एक शांति बैठक बुलाई।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अफसरों ने इलाके के लोगों को समझाया बुझाया। पुलिस अफसरों ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने समुदाय के नेताओं को यह भी आश्वासन दिया कि वे आरोपी व्यक्तियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेंगे। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

    follow google newsfollow whatsapp