Video: गाजियाबाद के आदित्य मॉल में फायर ब्रिगेड ने बचाई 700 लोगों की जान, खचाखच भरे मॉल में लगी शार्ट सर्किट से आग

14 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 14 2023 3:48 PM)

follow google news

Mall Fire Video: चारों तरफ धुआं धुआं हो गया। लोगों को कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। बताया गया कि मॉल में बने थिएटर में भी धुआं भर गया। तेज धुएं में घुटन होने पर लोग फिल्म छोड़ थिएटर से भागने लगे।

Ghaziabad Mall Fire Video: गाजियाबाद के इंदिरापुरम के आदित्य मॉल में सोमवार रात आग लग गई। जिस वक्त आग लगी मॉल खचाखच भरा हुआ था। अचानक धुआं देख कर लोगों में अफरातरफी मच गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मॉल से बाहर भागने लगे। चारों तरफ धुआं धुआं हो गया। लोगों को कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। बताया गया कि मॉल में बने थिएटर में भी धुआं भर गया। तेज धुएं में घुटन होने पर लोग फिल्म छोड़ थिएटर से भागने लगे।

मॉल की आग में फंसे 1000 लोग 

जैसे ही फायर ब्रिगेड टीम को खबर मिली फायर टेंडर मौके पर रवाना कर दिया गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर अधिकारियों के मुताबिक आग फर्स्ट फ्लोर पर इलेक्ट्रिक सॉफ्ट में लगी थी। आदित्य मॉल में मूवी देखने के लिए 3 ऑडी बने हैं। फायर के मुताबिक करीब 550 लोगों को रेस्क्यू किया गया। दिवाली के दूसरे दिन भी लोग शॉपिंग के लिए बड़ी संख्या में मॉल पहुंचे थे। जिस समय आग लगी उस वक्त मॉल में 1000 से अधिक लोग मौजूद थे।

थियेटर में चारों तरफ धुआं ही धुआं

CFO राहुल पाल ने बताया, आग कम थी लेकिन पूरे मॉल में धुआं फरा हुआ था। दरअसल मॉल का सीढ़ियों से बाहर निकलने वाला रास्ता काफी संकरा था, किसी तरह लोग बाहर निकलने में मुश्किल हो रही थी। शाम करीब 7:30 बजे वैशाली फायर स्टेशन को आदित्य मॉल में आग लगने की सूचना मिली थी। इस दौरान एक परिवार के पांच लोग लिफ्ट में फंस गए थे। लाइट कटने के चलते लिफ्ट बंद हो गई थी। पांचो को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर सुरक्षित निकाला गया।

    follow google newsfollow whatsapp