Video: मेरठ में बेखौफ मनचला, बुर्केवाली महिला से की सरेआम छेड़छाड़, सीसीटीवी वायरल, आरोपी गिरफ्तार 

10 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 10 2024 7:59 PM)

follow google news

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती एक महिला के साथ बुर्के में जा रही थी तभी बेखौफ मनचला युवती के पास पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ कर फरार हो जाता है।

मेरठ से उस्मान चौधरी की रिपोर्ट

Meerut: मेरठ में बीच सड़क पर एक मनचले ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना का वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती एक महिला के साथ बुर्के में जा रही थी तभी बेखौफ मनचला युवती के पास पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ कर फरार हो जाता है।

बुर्केवाली महिला से की सरेआम छेड़छाड़

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल मामला मेरठ के कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां बीती 24 तारीख को कोतवाली थाना क्षेत्र के भटवाड़ा में एक युवती महिला के साथ बुर्के में जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे मनचले ने उस के साथ छेड़छाड़ करने लगा।

मेरठ का मनचला गिरफ्तार

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक महिला से छेड़छाड़ कर रहा था इस मामले में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम विशाल है जिसकी उम्र 45 साल के आसपास बताई जा रही है। 

    follow google newsfollow whatsapp