Video: भाई ने भाई को मारी गोली, पुलिस चौकी में लहराया तमंचा, कहा-दम है तो पकड़ो!

12 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 12 2024 1:51 PM)

follow google news

मंगल सिंह अपने भाई को गोली मारकर तमंचा लहराते हुए सीधा पुलिस चौकी पहुंच गया। यहां भी मंगल सिंह हाथ में तमंचा लहराता रहा। जिसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मथुरा से मदन गोपाल शर्मा की रिपोर्ट

Uttar Pradesh: यूपी के मथुरा में कोसीकला से बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां ऑफिसर्स कॉलोनी में फायरिंग की घटना हुई। कॉलोनी में रहने वाले मंगल सिंह ने जमीनी विवाद में अपने भाई हुकुम को गोली मार दी। इस घटना में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पैसे के लेनदेन एवं जमीन का विवाद चल रहा था।

भाई ने भाई को मार दी गोली

घायल हुकुम सिंह का भाई मंगल सिंह ऑटो चलाता है। हैरानी की बात ये है कि मंगल सिंह अपने भाई को गोली मारकर तमंचा लहराते हुए सीधा पुलिस चौकी पहुंच गया। यहां भी मंगल सिंह हाथ में तमंचा लहराता रहा। जिसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी मंगल सिंह बठैन गेट पुलिस चौकी के बाहर खड़ा तमंचा हाथ में लिए दबंगई करता दिख रहा है।

पुलिस चौकी के अंदर तमंचे वाला आरोपी

पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। मंगल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।एसपी देहात त्रिगुण विशन का कहना है कि दो भाइयों के बीच विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है वहीं दूसरे भाई मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    follow google newsfollow whatsapp