UP Deoria Video: कातिल के नाम के आगे भी लगाया श्री, उजड़ा खानदान, सुनिए सत्य प्रकाश दुबे के बेटे की ज़ुबानी

04 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 4 2023 6:55 PM)

follow google news

UP Deoria Video: देवरिया में जमीनी विवाद में सत्य प्रकाश दुबे समेत उनके परिवार के 5 सदस्यों की हत्या मामले में पुलिस ने 16 अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

UP Deoria Video: देवरिया में जमीनी विवाद में सत्य प्रकाश दुबे समेत उनके परिवार के 5 सदस्यों की हत्या मामले में पुलिस ने 16 अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सत्य प्रकाश दुबे व उनके परिवार की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त लोहे के रॉड, फावड़ा और तीन डंडा बरामद कर लिया है। 

हत्यारोपियों के लिए श्री का संबोधन

दुबे परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या हो गई। प्रेम यादव की हत्या के बाद दबंग सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचे थे। हमलावरों के पास बंदूक के साथ धारदार हथियार भी थे। परिवार के सदस्यों को पहले गोली मारी गई थी। फिर धारदार हथियार से गला काट दिया गया। कोई बचे ना इसलिए ईंटों से भी कूचा गया था।  

कथा वाचने के लिए गया था इसलिए जिंदा बचा

सुनिए सत्य प्रकाश दुबे के बेटे ने क्राइम तक से बात करते हुए बताया कि उनके भाई का जन्मदिन था, वो कथा वाचने के लिए गया था इसलिए जिंदा बच गए। ये कहते-कहते मृतक सत्य प्रकाश दुबे का बेटा रो पड़ा। युवक के संस्कार देखिए, जिसने बच्चे पूरा परिवार उजाड़ दिया, माँ-बाप की हत्या कर दी, बहन की चाकू से गला घोट दिया, उन आरोपियों के नाम के आगे भी श्री लगा रहा है।  

लोहे के रॉड, फावड़ा और तीन डंडा बरामद 

आपको बता दें कि दो अक्टूबर को रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला में पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या हुई उसके प्रतिशोध में सत्य प्रकाश दुबे व उनकी पत्नी दो बेटी एक बेटा कुल पांच सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसमें बड़ी बेटी शोभिता दुबे की तहरीर पर 28 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था मंगलवार को पुलिस ने 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    follow google newsfollow whatsapp