कांचीपुरम की चेम्बरमबक्कम झील में मिली सिरकटी लाश, लाश का सिर, पैर और हाथ मिले गायब, अधूरी लाश से कातिल की तलाश

31 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 31 2023 5:35 PM)

follow google news

Tamil Nadu: पुलिस को ये लाश अधूरी मिला। लाश का सिर, हाथ और पैर गायब मिले। ये वही झील है जिससे चेन्नई को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है।

चेन्नई से प्रमोद माधव की रिपोर्ट

Kanchipuram Murder: कांचीपुरम मे सिरुकुलथुर कस्बे की झील में सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शहर के मुख्य जलाशय से मछुवारों को एक शव तैरता दिखाई दिया। झील में लाश मिलने की खबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कुंद्राथुर पुलिस ने मल्लाहों की मदद से शव को बाहर निकाला। 

झील में सिरकटी लाश मिलने से सनसनी

पुलिस को ये लाश अधूरी मिला। लाश का सिर, हाथ और पैर गायब मिले। ये वही झील है जिससे चेन्नई को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है। शनिवार को सिरुकुलथुर के पास झील में मछली पकड़ रहे लोगों के एक समूह ने शव देखा और पुलिस को सूचित किया। कुंद्राथुर पुलिस इंस्पेक्टर वेलु और सब-इंस्पेक्टर एंथोनी सगायभारत के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया, लेकिन यह देखकर हैरान रह गई कि उसका सिर, हाथ और पैर गायब थे।

टीम को एक कटा हुआ पैर मिला

आगे की खोज करने पर, टीम को एक कटा हुआ पैर मिला। सूत्रों ने बताया कि मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 30 वर्ष हो सकती है, उसके पेट पर चाकू से वार किया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि कातिलो ने कत्ल के बाद लाश ठिकाने लगाने के लिए शव को किसी भारी पत्थर से बांध दिया था ताकि शव पानी के नीचे ही दबा रहे।

कातिलो ने कत्ल के बाद लाश ठिकाने लगाई

पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। क्षत-विक्षत शव के आधार पर पुलिस को संदेह है कि ये कत्ल कम से कम दो से चार दिन पहले किया गया है। पुलिस की टीम शरीर के बाकी हिस्सों की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस आसपास के इलाके से लापता लोगों के डेटा की भी जांच कर रही है।

    follow google newsfollow whatsapp