Video: जूस के डिब्बे में दो करोड़ 24 लाख का सोना, तस्करी का ये वीडियो देख कर हैरान रह जाएँगे!

21 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 21 2023 7:48 AM)

follow google news

Smuggling Video: बैंकॉक से आए इस भारतीय नागरिक से 2.24 करोड़ मूल्य की 4204GM सोने के बिस्किट जब्त किए हैं।

Shocking Video: दिल्ली हवाईअड्डे पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बड़ी तस्करी का खुलासा किया है। कस्टम ने बैंकॉक से दिल्ली आ रहे यात्री की शक के आधार पर चेक किया। बैंकॉक से आए इस भारतीय नागरिक से 2.24 करोड़ मूल्य की 4204GM सोने के बिस्किट जब्त किए हैं। ये सोना जूस के टेट्रा पैक में छुपाकर कर रखा गया था। यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

सैनिटरी पैड में सोने की तस्करी

हाल ही में त्रिचि एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने तस्करी के अजीबो गरीब तरीके का खुलासा किया था।यहां जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री के बैग में रखे सैनेटरी पैड्स से सोना बरामद किया था। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक 20 अक्टूबर को ये बरामदगी की गई। यात्री के सेनेटरी पैड से 612 ग्राम सोना बरामद किया गया। अधिकारियों का कहना है कि ये सोना 24 कैरेट प्योर गोल्ड है। जिसकी कीमत 37 लाख 58 हजार बताई जा रही है। अधिकारियों ने सैनेटरी पैड के अंदर से सोना निकाल कर जब्त कर लिया था।

    follow google newsfollow whatsapp