खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर NIA का शिकंजा, पंजाब के अमृतसर व चंडीगढ़ में करोड़ों की संपत्तियां जब्त

23 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 24 2023 10:10 PM)

follow google news

NIA Raids Pannu: एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की यहां मौजूद संपत्ति शनिवार को जब्त कर ली।

NIA Raids Pannu: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की यहां मौजूद संपत्ति शनिवार को जब्त कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘संपत्ति जब्त करने संबंधी नोटिस’’ खालिस्तान समर्थक पन्नू के चंडीगढ़ स्थिति आवास के बाहर लगाया गया। यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत की गई है।

पन्नू की करोड़ों की संपत्ति जब्त

नोटिस में कहा गया है, ‘‘चंडीगढ़ के सेक्टर 15-सी के मकान नंबर 2033 का एक चौथाई हिस्सा, एनआईए के मामले में घोषित अपराधी गुरपतवंत सिंह पन्नू के स्वामित्व वाला है, जिसे एनआईए की विशेष अदालत,एसएएस नगर, मोहाली, पंजाब के आदेशों पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम, 1967 की धारा 33 (5) के तहत जब्त किया जाता है। यह सूचना आम जनता के लिए है।’’

पंजाब के अमृतसर व चंडीगढ़ में करोड़ों की संपत्तियां जब्त 

प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के अमेरिका स्थित प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्ति जब्त करने के लिए एनआईए की टीम अमृतसर और चंडीगढ़ पहुंची। दो संपत्तियां जब्त की गई हैं जिनमें अमृतसर जिले के बाहरी इलाके में स्थित पैतृक गांव खानकोट में 46 कनाल कृषि संपत्ति शामिल है। इसके अलावा  पन्नू के मकान नंबर 2033, सेक्टर 15-सी, चंडीगढ़ की जब्ती की गई है। ये सभी संपत्ति अब सरकार की है। उनकी संपत्तियाँ कुर्क कर ली गईं हैं। 

    follow google newsfollow whatsapp