खोजी कुत्ते ने ढूंढ निकाला 6 साल का लापता बच्चा, बच्चे की टीशर्ट से लियो ने किया कारनामा

30 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 30 2023 2:55 PM)

follow google news

Mumbai Crime: खोजी कुत्ते ने की मुंबई पुलिस की बड़ी मदद से 6 साल के लापता बच्चे को खोज निकाला और सुरक्षित परिवार को सौंप दिया गया।

मंबई से दिव्येश सिंह की रिपोर्ट

Mumbai Crime Video: कुत्ते की वफादारी की चर्चा हमेशा से होती आई है। जीता जागता उदाहरण पवई पुलिस का सामने है। दरअसल मुंबई के पवई से एक 6 साल का बच्चा लापता हो गया था। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। मुंबई के अंधेरी पूर्व के अशोक नगर इलाके से 6 साल का बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था लेकिन वो घर वापस नही लौटा। परिवार ने बच्चे को आसपास बहुत तलाशी की लेकिन बच्चे का कुछ पता नही चला। जिसके बाद परिवार नजदीकी पवई पुलिस स्टेशन पहुंच इसकी जानकारी दी।

पवई से एक 6 साल का बच्चा लापता

पवई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मामला दर्ज कर पुलिस की टीम बनाई और तलाश शुरू की। झुग्गी झोपड़ी वाला इलाका होने के चलते यहां सीसीटीवी नहीं लगे थे। पुलिस के लिए ये बड़ा चैलेंज था। पवई पुलिस तकनीकी सर्विलांस के साथ साथ गुप्त मुखबिरों और स्थानीय लोगों की मदद से जांच कर रही थी।

पहनी गई टी शर्ट की गंध से सुराग

तब पुलिस ने लापता बच्चे का पता लगाने के लिए तुरंत एक डॉग स्क्वाड को बुलाया और दिन के दौरान बच्चे द्वारा पहनी गई टी शर्ट की गंध के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के खोजी कुत्ते लियो को पहले उस घर में ले जाया गया जहां लड़का रहता था। कुछ देर बाद ही लियो उसी जगह पहुंच गया जहां बच्चा मौजूद था। बच्चा अंबेडकर उद्यान अशोक टावर क्षेत्र में मिला। पुलिस किडनैपिंग एंगल पर जांच कर रही है। 

    follow google newsfollow whatsapp