25 साल की रंजिश, बीच बाज़ार सात लोगों ने घेर कर बीएसपी नेता को गोलियों से भून दिया, सीसीटीवी आया सामने, बड़ा खुलासा

15 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 15 2024 1:50 PM)

follow google news

MP Crime: छतरपुर में BSP नेता महेंद्र गुप्ता की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है और हत्या का खौफनाक CCTV वीडियो सामने आया है।

छतरपुर से लोकेश चौरासिया की रिपोर्ट

MP Crime News: तारीख 3 मार्च। एमपी का छतरपुर जिला। सिविल लाइन थाना इलाके के सागर रोड पर मौजूद गजराज पैलेस का बाहरी इलाका गोलियों की आवाज़ गूंज उठा। जी हां एमपी के छतरपुर जिले में बीएसपी के कद्दावर नेता महेंद्र गुप्ता को हमलावरों ने सरेराह गोलियों से भून दिया और मौके से फरार हो गए। अब हत्या के 10 दिन बाद पुलिस ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। सीसीटीवी और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से पुलिस कत्ल में शामिल एक आरोपी आकाश सक्सेना को सीधी जिले से गिरफ्तार किया है। 

25 साल पुरानी रंजिश और 2 महीने की प्लानिंग

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि महेंद्र गुप्ता की हत्या 25 साल पुरानी रंजिश का नतीजा है। ये रंजिश बीएसपी के कद्दावर नेता महेंद्र गुप्ता और सीगोन के रहने वाले दबंग प्रतिपाल सिंह के बीच दो दशक से चल रही है। इस रंजिश में अब तक पांच लोगों की हत्या की जा चुकी है जिसमे महेंद्र गुप्ता का भाई भी शामिल है। माना जा रहा है कि प्रतिपाल सिंह के बेटे रानू राजा सिंह ने ही महेंद्र गुप्ता के कत्ल की साजिश रची और हत्या करवा दी। गिरफ्तार किए आकाश सक्सेना ने खुलासा किया है कि ये गैंग लगातार दो महीने से महेंद्र गुप्ता की रेकी कर रहा था और कत्ल की प्लानिंग में जुटा था। मार्च के पहले हफ्ते में इस गैंग को पुख्ता खबर मिली कि महेंद्र गुप्ता को 4 मार्च को एक शादी में छतरपुर आना है। 

कद्दावर BSP नेता को गोलियों से भूना

प्लानिंग के तहत सात शूटर छतरपुर में घात लगा कर अलग अलग प्वाइंट पर बैठ गए। जैसे ही महेंद्र गुप्ता अपनी कार की तरफ बढ़े शूटरों ने पहले उनके सिर में गोली मारी। गोली लगते ही महेंद्र गुप्ता जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हे दो गोलियां मारी गईं। कत्ल के बाद सातों आरोपी मौके से फरार हो गए। छतरपुर के इस सनसनीखेज हत्याकांडड में पुलिस को अब 6 आरोपियों की तलाश है। इन आरोपियों में से तीन ईसानगर के रहने वाले हैं। बाकी छतरपुर से जुड़े हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। गौरतलब है कि महेंद्र गुप्ता बीएसपी के कद्दावर नेता माने जाते थे। वो ईसानगर से दो बार विधानसभा प्रत्याक्षी रहे। साथ ही ईसानगर पंचायत के सरपंच भी रहे।

    follow google newsfollow whatsapp