Video: ठाणे के मैंग्रोव जंगल में ब्लू लाईट, हाईफाई नशे का इंतजाम, नए साल के जश्न से पहले मुंबई में रेव पार्टी पर रेड

31 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 31 2023 5:10 PM)

follow google news

Maharashtra Video: रात तकरीबन दो बजे हुई छापेमारी के दौरान एलएसडी, चरस, गांजा जैसे ड्रग्स भी बरामद हुए हैं। मुंबई से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर रेव पार्टी चल रही थी।

Maharashtra Video: नए साल से ठीक पहले मुंबई से सटे ठाणे में एक रेव पार्टी पर ठाणे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रेव पार्टी किए जाने की खबर पर रेड डाली तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। 

एलएसडी, चरस, गांजा और शराब का सेवन 

रेड के दौरान मौके से करीब 100 से अधिक युवाओं को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक युवतियों का मेडिकल चेकअप कराया है। नशे के इस पार्टी में ऑन लाइन इनवाइट दिए गए थे। रेड के दौरान लड़के लड़कियां इधर उधर भागने लगे। कोई झाड़ी में छुपा तो कोई पेड़ के पीछ छुप गया।

इंस्टाग्राम पर रेव पार्टी की इनविटेशन

जानकारी के मुताबिक पार्टी में ड्रग्स का भड़ल्ले से सेवन किया जा रहा था। रात तकरीबन दो बजे हुई छापेमारी के दौरान एलएसडी, चरस, गांजा जैसे ड्रग्स भी बरामद हुए हैं। मुंबई से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर रेव पार्टी चल रही थी। हैरानी की बात ये है कि नशे की इस पार्टी में 20 से 23 साल को लड़के लड़कियां शामिल थे। पुलिस ने मौके से दो दर्जन से ज्यादा वाहन भी बरामद किए हैं। 

    follow google newsfollow whatsapp