EXCLUSIVE VIDEO: चोली के नीचे क्या है? चोली में है लाखों का सोना, ब्लाउज़ में 17 लाख का तस्करी का सोना, देखिए वीडियो

21 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 21 2023 3:05 PM)

follow google news

Karnataka Shocking Video: कस्टम अधिकारियों ने जांच के दौरान महिला के ब्लाउज के अंदर सोना बरामद किया। ये सोना एक पेस्ट के रूप में ब्लाउज में रखा हुआ था।

Karnataka Shocking Video: बेंगलुरु के केम्पेगोडा हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने भारी मात्रा में सोने की खेप बरामद की है। ये सोना तस्करी कर के भारत लाया जा रहा था। ताजा मामले में एक भारतीय मूल की महिला यात्री से सोना बरामद हुआ है। ये महिला तस्कर फ्लाइट संख्या एके-053 में कुआलालंपुर से बैंगलुरु आ रही थी। कस्टम अधिकारियों ने जांच के दौरान महिला के ब्लाउज के अंदर सोना बरामद किया। ये सोना एक पेस्ट के रूप में ब्लाउज में रखा हुआ था। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक बरामद किए गए सोने की कीमत करीब 17.9 लाख रुपये है। सोना का वजन 300.95 ग्राम पाया गया है।  

5.488 किलोग्राम वजन का सोना बरामद

हाल ही में आईजीआई हवाईअड्डे नई दिल्ली के अधिकारियों ने 31 अगस्त को एक रूसी और एक ताजिकिस्तान के नागरिकों को इंटरसेप्ट किया था। जांच के दौरान इन यात्रियों के खिलाफ सोने की तस्करी का मामला दर्ज किया गया। ये यात्री फ्लाइट नंबर SZ 109 से टी-3 आईजीआई हवाईअड्डा नई दिल्ली पहुंचे थे। 

सोने की कीमत दो करोड़ बहत्तर लाख 

यात्रियों के सामान और बैग की तलाशी के दौरान कस्टम अधिकारियों ने 5.488 किलोग्राम वजन का सोना बरामद किया। इस सोने की कुल कीमत दो करोड़ बहत्तर लाख अट्ठानवे हजार पांच रुपए बताई गई है। बरामद सोना सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

    follow google newsfollow whatsapp