Video: सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 श्रमिक, सरकार से वतन वापसी की लगाई गुहार, वीडियो वायरल

06 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 6 2023 7:10 PM)

follow google news

Jharkhand: श्रमिकों का कहना है कि उनकी बकाया तन्ख्वाह दिलाई जाए और भारत वापस आने का इंतजाम किया जाए।

रांची से सत्यजीत कुमार की रिपोर्ट

World Video News: झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के मजदूर विदेश में फंस गए हैं। 45 श्रमिकों ने वीडियो जारी किया है और भारत सरकार से मदद मांगी है। दरअसल ये 45 मजदूर काम की तलाश में सऊदी अरब गए थे। आरोप है कि इन श्रमिकों को पिछले पांच महीने से सैलरी नहीं दी जा रही है।

45 श्रमिकों ने वीडियो जारी किया

सैलरी ना मिलने के चलते मजदूरों के सामने खाने पीने की मुसीबत हो रही है। इनके पास पैसे नहीं हैं। श्रमिकों का कहना है कि उनकी बकाया तन्ख्वाह दिलाई जाए और भारत वापस आने का इंतजाम किया जाए। प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकन्दर अली ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार से मजदूरों की मदद करने की अपील की है।

भारत सरकार से मदद मांगी

बताया जा रहा है कि फंसे हुए श्रमिकों में 16 श्रमिक गिरिडीह जिले के हैं। ताज्जुब की बात ये है कि लोग रोजी रोटी की तलाश में विदेश जाते हैं, वहां उनको यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। ऐसे हालात में मजदूर बड़ी मुश्किल से अपने वतन लौट पाते हैं। श्रमिकों के परिजनों ने भी मीडिया के जरिए वतन वापसी की गुहार लगाई है।

    follow google newsfollow whatsapp