हे भगवान ! ऐसी माशूका किसी की न हो, दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी का पत्थर से कुचला चेहरा, ऐसे हुआ सच का खुलासा

09 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 9 2024 11:45 AM)

follow google news

Pune Viral Video: पुणे से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखकर और उसका सच जानने के बाद उन तमाम प्रेमियों की रूह फनां हो सकती है जिनका अपने अपनी प्रेमिकाओं से किसी न किसी मसले पर झगड़ा होता है। यानी प्रेमिका जिस बारे में जिद करती है और प्रेमी को वो मंजूर नहीं होता, उसका क्या अंजाम हो सकता है शायद वो इस वीडियो की कहानी है।

Pune, Maharashtra: एक प्रेमिका अगर बेवफा हो जाए तो क्या क्या कर सकती है? ये सवाल आपको अटपटा लग सकता है। लेकिन जिन तस्वीर और वीडियो को सामने रखकर ये सवाल उठा है उसको देखने के बाद मुमकिन है कि कोई भी यही कहेगा कि कम से कम ऐसा तो नहीं कर सकती, या ऐसा करने के बारे में कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। 

सोशल मीडिया पर Viral Video

असल में महाराष्ट्र के पुणे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से वायरल है। इस वीडियो में पांच लोग दिखाई पड़ रहे हैं। जिनमें से एक लड़की है जबकि तीन आदमी। एक आदमी सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर के पास गिरा पड़ा है, शायद बेहोश है। और उसके पास खड़ी लड़की और एक लड़का हाथों में बड़ा सा पत्थर पकड़कर उसके चेहरे पर मारने की कोशिश करते हैं तभी वहां एक कुछ अधेड़ से दिखने वाले एक शख्स ने उन्हें रोकने की कोशिश में जद्दोजहद करते देखा जा सकता है। जबकि दूसरा एक और शख्स भी वहां हैं मगर वो दूर खड़ा तमाशा देख रहा है। 

पत्थर से चेहरा कुचलने की कोशिश

इसी बीच वो लड़की अपने हाथों से पत्थर को उस गिरे हुए लड़के के चेहरे की तरफ फेंकती है। और तभी दूसरा वाला लड़का भी अपने पत्थर से गिरे हुए लड़के के चेहरो के कुचलने की फिराक में कोशिश करता है। वो पत्थर फेंकता है, जो उस गिरे हुए लड़के के चेहरे पर नहीं लगता। तब वो फिर से पत्थर उठा लेता है। एक बार फिर निशाना बनाता है तो बचाने वाले शख्स की वजह से उसका निशाना चूक जाता है। तभी वो लड़की पत्थर उठाकर गिरे हुए लड़के के चेहरे पर दे मारती है। ये सिलसिला काफी देर तक यूं ही चलता रहता है। इन तस्वीरों को देखते देखते हो सकता है कि आप सब कुछ भूल गए हों तो हम आपको झकझोर देते हैं। अब सुनिये सवाल तो यही उठा होगा जेहन में कि आखिर ये सब कहां कब और कैसे हुआ और सबसे बड़ा सवाल क्यों?

दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका ने रची साजिश

तो बताया जा रहा है कि ये वीडियो सामने आया है महाराष्ट्र के पुणे से। और सोशल मीडिया पर आने के बाद ही ये वीडियो छा गया। हर कोई इस वीडियो को देखकर सहम जाता है। हम इस वीडियो को पूरी तरह से वैसा नहीं दिखा सकते तभी इस पर धुंधलके का पर्दा चढ़ा दिया है। खुलासा हुआ है कि ये पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ के चिखली कुदलवाड़ी इलाके से सामने आया। और हुआ ये कि जो गिरा हुआ शख्स है वो उसी लड़की का पुराना प्रेमी था जो लड़की अपने दोस्त के साथ मिलकर उस पुराने प्रेमी का सिर कुचलने की फिराक में है। 

जिंदा बचा प्रेमी, तब हुआ खुलासा

पीड़ित युवक की पहचान अब्दुल कलाम के तौर पर हुई है जिसे बुरी तरह से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि पुलिस ने उसकी प्रेमिका और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से घायल हुए अब्दुल ने होश में आने के बाद बताया कि उसकी प्रेमिका की जिद थी कि अब्दुल उसके साथ रहे और अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हो जाता था। अब्दुल का उसकी बात न मानना उसकी प्रेमिका को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने अब्दुल को पूरी तरह से साफ करने की साजिश रची और अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश की। लेकिन जान से मारने को जो तरीका उसकी प्रेमिका ने अपनाया उसे देखकर न जाने कितने प्रेमियों की रूह कांप उठेगी। 

    follow google newsfollow whatsapp