EXCLUSIVE VIDEO: सेनेटरी पैड में सोने की तस्करी, देखिए कैसे सेनेटरी पैड में रखा था 24 कैरेट प्योर गोल्ड

21 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 21 2023 6:10 PM)

follow google news

EXCLUSIVE VIDEO SMUGGLING: सोने की तस्करी करने वाले तस्कर अक्सर ब्रा, पैंटी व अन्य कपड़ों में सोना छुपाकर लाते हैं।

EXCLUSIVE VIDEO SMUGGLING: त्रिचि एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने तस्करी के अजीबो गरीब तरीके का खुलासा किया है। यहां जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री के बैग में रखे सैनेटरी पैड्स से सोना बरामद किया। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक 20 अक्टूबर को ये बरामदगी की गई। यात्री के सेनेटरी पैड से 612 ग्राम सोना बरामद किया गया। 

सोने की कीमत 37 लाख 58 हजार 

कस्टम अधिकारियों का कहना है कि ये सोना 24 कैरेट प्योर गोल्ड है। जिसकी कीमत 37 लाख 58 हजार बताई जा रही है। अधिकारियों ने सैनेटरी पैड के अंदर से सोना निकाल कर जब्त कर लिया है। गौरतलब है कि सोने की तस्करी करने वाले तस्कर अक्सर ब्रा, पैंटी व अन्य कपड़ों में सोना छुपाकर लाते हैं। ऐसे कई मामले पहले भी पकड़े जा चुके हैं। 

ब्लाउज में रखा 17.9 लाख रुपये सोना

एक दिन पहले ही बेंगलुरु के केम्पेगोडा हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने भारी मात्रा में सोने की खेप बरामद की है। ये सोना तस्करी कर के भारत लाया जा रहा था। ताजा मामले में एक भारतीय मूल की महिला यात्री से सोना बरामद हुआ है। ये महिला तस्कर फ्लाइट संख्या एके-053 में कुआलालंपुर से बैंगलुरु आ रही थी। कस्टम अधिकारियों ने जांच के दौरान महिला के ब्लाउज के अंदर सोना बरामद किया। ये सोना एक पेस्ट के रूप में ब्लाउज में रखा हुआ था। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक बरामद किए गए सोने की कीमत करीब 17.9 लाख रुपये है। सोना का वजन 300.95 ग्राम पाया गया है। 

    follow google newsfollow whatsapp