Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई लेडी स्मगलर, 82 करोड़ की कोकीन बरामद, तस्करी का ये तरीका चौंका देगा, देखिए वीडियो

01 Feb 2024 (अपडेटेड: Mar 15 2024 4:21 PM)

follow google news

Video: नाइजीरियन यात्री को गिरफ्तार किया है जो एडिस अबाबा से आई थी। जांच के दौरान पता चला कि ये यात्री एक महिला तस्कर है।

Delhi Video: दिल्ली कस्टम विभाग ने अदीस अबाबा से भारत आ रही महिला यात्री को गिरफ्तार किया है। शक के आधार पर आईजीआई कस्टम्स अफसरों ने इस नाइजीरियन यात्री को गिरफ्तार किया है जो एडिस अबाबा से आई थी। जांच के दौरान पता चला कि ये यात्री एक महिला तस्कर है। जो अपने बैग में छुपा कर 5.88 किलोग्राम कोकेन लाई थी, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 82.448 करोड़ रुपए है। 

बैग में 82 करोड़ की हेरोईन

कस्टम अधितकारियों ने ड्रग्स को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत जब्त किया है। हाल ही में यात्री प्रोफाइलिंग के आधार पर हैदराबाद कस्टम्स ने 20 जनवरी को सिंगापुर से आने वाले एक यात्री को रोका और उसके डॉक्यूमेंट होल्डर और ट्रॉली बैग की साइड वॉल्स में हेरोइन छुपी पाई गई थी। हेरोइन का वजन 5.9 किलोग्राम था और इसका मूल्य 41.44 करोड़ रुपए था। 

    follow google newsfollow whatsapp