Video: बाथरुम में 98 लाख का सोना, तस्करी का ये अजब गजब अंदाज देखकर हैरान रह जाएंगे! देखिए Video

23 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 23 2023 3:20 PM)

follow google news

Exclusive Video: सोने का वजन एक हजार आठ सौ इकतालीस ग्राम है। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक सोने की कीमत 98 लाख रुपए है।

Delhi Smuggling Video: दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने गुरुवार को भी भारी मात्रा में में तस्करी का सोना बरामद किया है। अफसरों के मुताबिक इस सोने का वजन एक हजार आठ सौ इकतालीस ग्राम है। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक सोने की कीमत 98 लाख रुपए है।

सोने की कीमत 98 लाख रुपए

कस्टम अधिकारियों ने जांच के दौरान दोहा से दिल्ली आए यात्री नौशाद के कब्जे से बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक नौशाद केरल का रहने वाला है। हैरानी की बात ये है कि सोने की तस्करी बड़े ही अजीब अंदाज में की जा रही थी। ये सोना फ्लाइट में छुपाकर रखा गया था।  

तस्करी के नए नए तरीके

यूं तो सोने की तस्करी करने वाले तस्करी के नए नए तरीके अपना रहे हैं। देश के कस्टम अधिकारी भी इन तस्करों की मंसूबे कामयाब नहीं होने दे रहे हैं। करीब करीब हर रोज देश के अलग अलग हिस्सों में करोड़ों रुपए की तस्करी का सोना पकड़ा जा रहा है। ताजा मामले में कस्टम अधिकारियों ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तस्करी का सोना बरामद किया है।   

दिल्ली के आईजीआई पर तस्कर गिरफ्तार

एक दिन पहले ही प्रोफाइलिंग के आधार पर आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दुबई से आए तीन विदेशी नागरिकों को इंटरसेप्ट किया था। कस्टम ने जांच के दौरान 1.99 करोड़ मूल्य का 3735 ग्राम सोना जब्त किया। तीनों यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों तस्कर पैंट और अंडरवियर में ये सोना छुपाकर ला रहे थे।

    follow google newsfollow whatsapp