दिल्ली का खूनी लव ट्राएंगल, एक गर्लफ्रेंड और दो बॉयफ्रेंड, होना था किसी एक का कत्ल, और फिर...

26 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 26 2023 1:55 PM)

follow google news

Delhi Crime: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर दी गयी और उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया।

Delhi Love Murder: दिल्ली में ट्राइएंगल लव और मर्डर का खौफनाक मामला सामने आया है। दो युवकों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। ये दिन 16 दिसंबर था। पुलिस के हेड कांस्टेबल जुगल किशोर इलाके में गश्त पर थे। जब वह केशोपुर औद्योगिक क्षेत्र डीडीए पार्क की चारदीवारी के पास केशोपुर गंदा नाला पर पहुंचे तो उन्हे एक अज्ञात युवक की लाश दिखाई दी। लाश देखकर ऐसा लग रहा था कि युवक कि सिर किसी भारी चीज से कुचला गया है। शव के पास जमीन पर खून बिखरा हुआ था। 

लव और मर्डर का खौफनाक मामला

आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। घटना का कोई चश्मदीद मौके पर मौजूद नहीं था। इसके बाद क्राइम टीम एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और खून के नमूने वगैरह उठा लिए। पुलिस की कई टीमें कत्ल के इस मामले को सुलझाने में लगी थीं। पुलिस के सामने सबसे पहला टास्क ये था कि किसी भी तरह मरने वाले की पहचान की जाए। मृतक और आरोपी की पहचान स्थापित करने के लिए कोशिशें जारी थीं। 

ट्राइएंगल लव और मौत का खेल

पुलिस ने आस-पास के इलाकों में पोस्टर चिपकाए गए और पर्चे बांटे गए ताकि मरने वाले की शिनाख्त हो सके। इसी बीच 20 नवंबर को मृतक के परिजनों ने निहाल विहार गंदा नाला पर पर्चा चिपका हुआ देखकर मरने वाले शख्स की पहचान की। मृतक की पहचान सचिन मौर्य के तौर पर हुई जो कि दिल्ली के विकास नगर का रहने वाला था। सचिन की उम्र 22 साल थी। सचिन की गुमशुदगी रणहौला थाने में दर्ज थी। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि सचिन एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। 

नही हो रही थी शिनाख्त

यह भी पता चला है कि पवन तिवारी नाम का युवक उसकी भी लड़की से गहरी दोस्ती थी। सचन और पवन तिवारी पड़ोसी थे। अब पुलिस ने पवन की तलाश शुरु कर दी। तकनीकी निगरानी और  खुफिया जानकारी की मदद से पता चला कि कत्ल के बाद से ही पवन तिवारी फरार हो गया है। जांच के दौरान पुलिस को एक अन्य संदिग्ध की पहचान पवन सिंह के रूप में हुई। जो पवन तिवारी का दोस्त है। मृतक के शव की पहचान होने के बाद से दोनों फरार हो गये थे। लिहाजदा पुलिस की टीमों को अलग-अलग इलाकों में दोनों की गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दिया गया। 22 दिसंबर को पुलिस की ये कोशिश रंग लाई। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों पवन तिवारी और पवन सिंह को मच्छी मार्केट गंदा नाला विकास नगर के पास से हिरासत में ले लिया।  

अजीब प्रेम कहानी में हत्या

पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की कत्ल का सनसनीखेज मामला परत दर परत खुलता चला गया। आरोपी पवन तिवारी ने खुलासा किया कि सचिन का पास में ही रहने वाली लड़की से लव अफेयर था। उसी लड़की को पवन तिवारी भी प्यार करता था। पवन तिवारी सचिन के साथ लड़की के रिश्ते से नाराज रहता था। यही वजह थी कि पवन ने सचिन को हमेशा हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का फैसला किया। सचिन के कत्ल के लिए पवन तिवारी ने अपने दोस्त पवन सिंह को साथ में मिला लिया। दोनों ने मिलकर केशोपुर औद्योगिक क्षेत्र डीडीए पार्क के नजदीक सचिन की हत्या कर दी और सिर को पत्थर से कुचल दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

    follow google newsfollow whatsapp