शराब पार्टी में दामाद ने मरोड़ दी ससुर की गर्दन, गर्लफ्रेंड, लव मैरिज और कातिल दामाद की चौंकाने वाली कहानी

UP Crime: उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रेम विवाह का विरोध करने वाले ससुर की दामाद ने हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

11 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 11 2024 7:50 AM)

follow google news

Noida Crime News: यूपी के नोएडा में कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नोएडा में एक शख्स ने अपने ससुर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बात यहीं खत्म नहीं होती ये कत्ल का मामला जितना सीधा नजर आता है उतना है नहीं। कत्ल की इस वारदात के पीछे प्यार और नफरत का खतरनाक एंगल है जो फिलहाल पुलिस की जांच में सामने आया है। 

प्रेम विवाह का विरोध करने वाले ससुर की हत्या

नोएडा पुलिस अफसरों के मुताबिक ये कत्ल की वारदात बिसरख थाना क्षेत्र के ऋषिपाल गढ़ी गांव में हुई। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने ही ससुर की गला दबाकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि ये लाश पूरन की है जिनकी उम्र 65 साल थी। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि पूरन का कत्ल उसके दामाद नीतू ने ही किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नीतू ने पूरन की बेटी से प्रेम विवाह किया था, जिसको लेकर उसका अपने ससुर से विवाद रहता था। 

आरोपी दामाद नीतू गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार रात उस समय की है, जब दामाद और ससुर दोनों शराब पी रहे थे, इसी बीच विवाद होने पर आरोपी ने अपने ससुर की हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि मृतक की पहचान 65 वर्षीय पूरन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी दामाद नीतू को गिरफ्तार कर लिया।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp