नोएडा के होटल में युवती से रेप, न्यूड वीाडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Noida: नोएडा में महिला से बलात्कार करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

18 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 18 2024 8:15 PM)

follow google news

UP Crime: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में थाना जारचा पुलिस ने एक महिला के साथ बलात्कार करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जारचा थाने के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रेप और न्यूड वीडियो का खेल

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके गांव में ही रहने वाले मोहन ने एक होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि महिला का आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया तथा उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया।

होटल में बनाया रेप का वीडियो

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने बीती रात मोहन को गिरफ्तार कर लिया, उसे आज स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। 

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp