UP News : प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर युवक ने खुद को आग लगाई, हालत नाजुक

मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में कथित तौर पर अपनी प्रेमिका के शादी से इनकार करने से क्षुब्ध एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। उसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतिकात्मक तस्वीर

प्रतिकात्मक तस्वीर

07 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 7 2023 2:15 PM)

follow google news

UP Crime News : यूपी के मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में कथित तौर पर अपनी प्रेमिका के शादी से इनकार करने से परेशान एक युवक ने खुदकुशी की कोशिश की। उसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के पीछे यही कारण है या कुछ और जांच जारी है।  

शामली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने मंगलवार को बताया कि विनय नामक 28 वर्षीय युवक ने सोमवार को महिला पुलिस थाने के बाहर खुद को आग लगा ली। इस घटना में उसका करीब 80 प्रतिशत शरीर जल गया है और उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि विनय एक विधवा महिला से प्रेम करता था और दोनों ने शादी करने की योजना बनाई थी। हालांकि बाद में महिला ने कुछ कारणों से उससे शादी करने से इनकार कर दिया जिससे वह परेशान था।

अभिषेक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp