भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, कार सवार बदमाशों ने मारी गोली, बाल-बाल बचे

UP Crime News: जानकारी के मुताबिक हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे और चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग की।

बाल बाल बचे चंद्रशेखर आजाद

बाल बाल बचे चंद्रशेखर आजाद

28 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 28 2023 6:15 PM)

follow google news

UP Crime News: यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के अनुसार चंद्रशेखर को गोली छूकर निकली है। मौके पर डीएम और एसएसपी रवाना किए गए हैं। जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे और चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग की। चंद्रशेखर को गोली के छर्रे लगने की सूचना है। कार के शीशे भी टूटे हुए हैं। 

 

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला

 

पुलिस के मुताबिक ये घटना सहारनपुर (UP) के देवबंद इलाके में हुई है। आजाद पार्टी के चंद्रशेखर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। गोली लगने से चंद्रशेखर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि गाड़ी पर भी गोली के निशान मौजूद हैं। पुलिस टीम ने चंद्रशेखर को देवबंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp