UP News: पांच बच्चे समेत 6 लोग आग में जिंदा जले! यूपी में हुआ दर्दनाक हादसा

UP Kushi nagar Fire Incident: यूपी के कुशीनगर इलाके में रहस्यमय हालातों में लगी आग से एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जल गए।

पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस ने जांच शुरू की

15 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 15 2023 11:40 AM)

follow google news

UP Kushinagar Fire Incident : यूपी के कुशीनगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जल गए। जलने में पांच बच्चे शामिल है।

इस हादसे में एक महिला और 5 बच्चों की मौत हो गई। ये घटना रामकोला थाने के उर्दहा बापू नगर इलाके में एक घर में देर रात हुई। बताया जा रहा है कि सोते समय ये आग लग गई। जैसे ही आसपास के लोगों ने घर को आग की लपटों में देखा, तुरंत फायर विभाग को काल किया गया। 

जब तक फायर कर्मी पहुंचे, तब तक आग काफी बढ़ चुकी थी। इस बीच आसपास के लोगों ने भी आग को बुझाने की तमाम कोशिशें की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp