अलीगढ़ में दोस्त को ले गए घुमाने, मार दी गोली, दो दिन बाद मिली लाश

UP Crime News: अलीगढ़ जिले के पिसावां कस्बे में दो दिन से लापता युवक का शव उसके घर से थोड़ी दूर एक खेत से बरामद किया गया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

28 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 28 2023 6:00 PM)

follow google news

UP Crime News: अलीगढ़ जिले के पिसावां कस्बे में दो दिन से लापता युवक का शव उसके घर से थोड़ी दूर एक खेत से बरामद किया गया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पिसावां कस्बे के रहने वाले ऋतिक (18) को गत 25 सितंबर को पड़ोस में रहने वाले युवक सुरेंद्र और अनिल घूमने के बहाने अपने साथ ले गये थे। 

दोस्तों के साथ गया था घूमने मिली लाश

उसके बाद से वह लापता हो गया था। बुधवार को ऋतिक का शव उसके घर से थोड़ी दूर खेत में बरामद किया गया। उसके शरीर पर गोली मारे जाने के कई निशान पाये गये हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सुरेंद्र और अनिल को गिरफ्तार कर लिया है।

शरीर पर गोली मारे जाने के कई निशान

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) पी. बंसल के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ महीने पहले ऋतिक का सुरेंद्र और अनिल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी बात को लेकर दोनों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp