बरेली में घूम रहा है लेडी किलर, महिलाओं का दबा देता है गला, एक ही तरीके के 9वीं महिला के कत्ल से दहशत

UP Crime News: एक और महिला की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी गयी, पांच महीने में महिलाओं की समान तरीके से हत्या करने की यह नौवीं घटना है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

27 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 27 2023 6:10 PM)

follow google news

UP Crime News: जगदीशपुर की रहने वाली उर्मिला बिना किसी खौफ के दोपहर करीब डेढ़ बजे घर की तरफ जा रही थीं। अभी वो खेतों से कुछ ही दूर पहुंचीं थी कि किसी ने पीछे से उनका गला पकड़ लिया। इससे पहले की उर्मिला कुछ समझ पातीं उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी उर्मिला जब घर नहीं पहुंची तो परिजनो ने तलाश शुरु की। काफी देर तलाश के बाद गांव से 400 मीटर की दूरी पर एक खेत के करीब उनके पति वेद प्रकाश गंगवार को उर्मिला का शव मिला। उर्मिला की लाश मिलने की खबर पर पुलिस भी लाव लश्कर के साथ मौका ए वारदात पर पहुंच गई। 

महिला के गले में फंसा जीभ बाहर

पुलिस अफसरों ने बताया कि महिला के गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था और उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी तथा उसके सिर के पीछे चोट के निशान थे। साफ था कि गला दबाकर उर्मिला का कत्ल किया गया था। लोग खौफजदा थे कि शीशगढ़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में ये पिछले पांच महीने के दौरान नौंवीं महिला का कत्ल था। जी हां एक ही तरीके से यानि पीछे चोट का निशान गले में फंदा। इसी तरीके से कातिल पिछले एक महीने से महिलाओं का कत्ल कर रहा है। पुलिस भी हैरान है कि आखिर ये लेडी किलर कौन है? कहां से आता है कत्ल करके कहां गुम हो जाता है। ये कातिल महिलाओं को ही अपना निशाना क्यों बना रहा है। 

कौन है ये लेडी किलर

बरेली में गला घोंटकर महिलाओं की हत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस के अफसर हैरान परेशान हैं। य़   ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि पांच महीने में महिलाओं की समान तरीके से हत्या करने की यह नौवीं घटना है। बरेली जिले के शीशगढ़ और शाही आदि थाना क्षेत्रों में पांच माह के भीतर अधेड़ उम्र की महिलाओं की साड़ी और चुनरी से गला घोंटकर हत्या करने की एक के बाद एक करीब नौ घटनाएं सामने आयी हैं।

पांच महीने में 9 कत्ल

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक ही प्रवृत्ति की कई घटनाओं को चुनौती के रूप में लेते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है और मामलों के राजफाश के लिए दो विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शीशगढ़ थाने के गांव लखीमपुर की महमूद कुल्चा गांव की धनवती, सेवा ज्वालापुर निवासी वीरावती, खजुरिया निवासी कुसमा देवी, शाही के मुबारकपुर गांव की शांति देवी, आनंदपुर की प्रेमवती, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गुला की रेशमा देवी व शाही के गांव खरसेनी की दुलारी देवी की पांच महीने के भीतर जान जा चुकी है और इनमें से अधिकांश महिलाओं की मौत गला घोंटे जाने के कारण हुई थी। 

कातिल की तलाश में पुलिस की टीमें

बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉक्टर राकेश सिंह ने पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लिया है। सिंह ने बताया कि सभी नौ घटनाओं में काफी समानताएं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में घटनास्थलों का निरीक्षण करने के साथ-साथ जिन-जिन गांवों में घटना हुई है, उसके साथ आस पास के ग्राम प्रधानों और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की जाएगी। सिंह ने बताया कि दो विशेष टीम अलग-अलग गठित की गई हैं। एक टीम सीधे तौर पर काम करेगी, जबकि दूसरी टीम प्रधानों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से मिले इनपुट के आधार पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि गांव में सादे कपड़े में पुलिसकर्मियों की सक्रियता बढ़ाई जाएगी और इन घटनाओं को चुनौती के रूप में लिया गया है।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp